{"_id":"691337d9fc06fde7520d079c","slug":"students-presented-models-at-the-science-exhibition-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-126384-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किए मॉडल
डाकपत्थर स्थित महर्षि अरबिंद घोष इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान उपस्थित छात्र-छात्
Link Copied
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित महर्षि अरबिंद घोष इंटर कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को समूहाें में काम करने व सामाजिक, नैतिक और वैज्ञानिक कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नाटक प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में मानसी भाटी, प्रिंसी शर्मा, भौमिक डबराल प्रथम, महक जोशी, कार्तिक, वशं कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आयुष चौहान की टीम प्रथम, अंशुल द्वितीय व शुभम नेगी की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका कुशलानंद पुरोहित, अमित कोठियाल ने निभाई। इस मौके पर कुंवर सिंह राय, भरत सिंह चौहान, शूरवीर तोमर, सरिता, एकता चौहान, चेतन रमोला, विंतोष गैरोला, शीतल शर्मा, कमल सिंह बिष्ट, मनीषा नेगी, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।