फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students-keeping-distance-tourism

Dehradun News: पर्यटन व्यवसाय की संभावनाओं वाले प्रदेश में इस विषय से ही दूरी बना रहे छात्र

Tue, 14 Mar 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Students-keeping-distance-tourism
उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। उस पर भी देहरादून जिले के मसूरी में हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। लेकिन, हैरत की बात यह है कि पर्यटन व्यवसाय की कई संभावनाओं को समेटे हुए देहरादून के बच्चे ही इस विषय में खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा दे रहे छात्रों की सूची से इस बात का खुलासा हुआ है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा उत्तराखंड में 300 केंद्रों पर हो रही है। इस बार देहरादून रीजन में 10वीं और 12वीं के करीब 88 हजार छात्र परीक्षा दे रहे हैं। जबकि, इनमें से मात्र 30 छात्र पर्यटन (टूरिज्म) की परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य विषय भी हैं, जिनको पढ़ने में भी छात्र रुचि नहीं ले रहे हैं। इनमें म्यूजिक हिंदुस्तानी, पंजाबी, स्पेनिश और ब्यूटी एंड वेलनेस आदि विषय शामिल हैं। इन विषयों को पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 10-12 से अधिक नहीं है।
विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस के अलावा कुछ अन्य विषय भी होते हैं। इन विषयों में कॅरिअर के बेहतर अवसर होते हैं लेकिन इन विषयों को पढ़ने में छात्र रुचि नहीं लेते। लिहाजा इन विषयों के गिनती के छात्र ही परीक्षा में बैठते हैं। इन विषय में म्यूजिक हिंदुस्तानी, स्पेनिश, जर्मन, टूरिज्म, ब्यूटी एंड वेलनेस, बायो टेक्नोलॉजी, ग्राफिक्स, पंजाबी, स्क्ल्पचर, रिटेल एंड सेल्स जैसे विषय शामिल हैं। इन विषय में छात्रों की संख्या 10-15 से अधिक नहीं है। सबसे अधिक 30 छात्र पर्यटन में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- स्किल एजुकेशन में बढ़ रहे छात्र -
रणबीर सिंह ने बताया कि स्किल एजुकेशन में छात्रों की संख्या बढ़ी है। हालांकि, अभी यह संख्या कम ही है लेकिन पिछले साल की अपेक्षा संख्या बढ़ी है। स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी प्रयास कर रही है। दसवीं कक्षा में रिटेल, एलिमेंट्री बिजनेस, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, होम साइंस में छात्रों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा पिछले साल की अपेक्षा संस्कृत में सबसे अधिक छात्र बढ़े हैं।


- इंजीनियर और डॉक्टर बनने की चाह -
रणबीर सिंह कहते हैं कि जिन विषय में छात्र रुचि नहीं लेते हैं यह सभी विषय कॅरिअर की दृष्टि से बहुत बेहतर हैं। लेकिन ज्यादातर छात्र जेईई, नेट, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की पढ़ाई करना चाहते हैं। इंजीनियर और डॉक्टर आदि के तौर पर अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं, इसलिए अन्य विषयों पर ध्यान नहीं देते हैं।

--------------------------

विषय - छात्रों की संख्या
म्यूजिक हिंदुस्तानी-3
स्पेनिश-5
जर्मन-13
पर्यटन-30
ब्यूटी एंड वेलनेस-14
पंजाबी-4
स्क्ल्पचर-2
रिटेल सेल्स-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed