{"_id":"8f487d329861704caeadd91fe71306d2","slug":"student-teacher-mms","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को भेजे अश्लील मैसेज पड़े लात-घूसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को भेजे अश्लील मैसेज पड़े लात-घूसे
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के ग्राफिक एरा विवि में आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में छात्रों ने एक शिक्षक को जमकर पीटा।
विज्ञापन
छात्राओं के अलावा एक शिक्षिका ने भी शिक्षक पर आपत्तिजनक मैसेज व फोन करने का आरोप लगाया। दिनभर विवि में चर्चाओं में रहने के बाद शाम को प्रबंधन ने जांच बैठाते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया।
शिक्षक को पीटते हुए लैपटॉप तोड़ा
ग्राफिक एरा विवि के एक विभाग में मंगलवार को कुछ छात्रों ने एक शिक्षक को पीटते हुए उसका लैपटॉप तोड़ दिया। छात्राओं का आरोप था कि वह शिक्षक उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेजता है।
विज्ञापन
एक शिक्षिका ने भी उस शिक्षक पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।
चर्चाओं में रहा मामला
दिनभर विवि में यह मामला चर्चाओं में रहा। विवि प्रबंधन पहले तो मामले को दबाने का प्रयास करता रहा लेकिन शाम को दबाव बढ़ने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच बैठाते हुए उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह शिक्षक पहले तो छात्राओं को नॉर्मल संदेश भेजता था और बाद में आपत्तिजनक संदेश भेजने लगता था।
जानकारी के मुताबिक एक शिक्षिका ने भी यह आरोप लगाया है कि शिक्षक उन्हें रात को फोन करता है। इस वजह से उन्हें घर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।