फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student sent letter to DM

जानिए क्यों बच्चों ने डीएम को पत्र भेजकर दी भूख हड़ताल की 'धमकी'

Thu, 24 Aug 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग Updated Thu, 24 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Student sent letter to DM
डीएम मंगेश घिल्डियाल।

रुद्रप्रयाग के जिले के डीएम को बच्चों ने एक पत्र भेजा है, जिसमें बच्चों ने डीएम को भूखहड़ताल की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

डीएम ने इस पर क्या किया पढ़िए...

जखोली विकासखंड के दूरस्थ राजकीय इंटर कालेज सौंराखाल की इंटरमीडिएट की छात्राओं ने कला संवर्ग में शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। छात्राओं ने 15 दिन में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

इंटरमिडिएट के छात्र-छात्राओं का कहना है कि प्रवक्ता संवर्ग में हिंदी और भूगोल के अलावा अन्य सभी पद रिक्त हैं, जिस कारण उनकी पढ़ाई लिखाई चौपट हो रखी है। इन हालात में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करे, समझ से परे है। 
विज्ञापन


छात्रा धनेश्वरी, सुनीता, किरन आदि ने बताया वे घर से स्कूल तो आ रही हैं। लेकिन दो विषयों की पढ़ाई के बाद उन्हें छुट्टी तक बिन शिक्षकों के खाली बैठना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें अब स्कूल आना भी अच्छा नहीं लग रहा है। छात्राओं ने जिलाधिकारी से प्रवक्ता संवर्ग में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो स्कूल छोड़ बैठेंगे धरने पर

Student sent letter to DM

15 दिनों में उनकी मोंग पर अमल नहीं हुआ तो वे स्कूल में धरना-प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगी। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि दो दिन पूर्व सौंराखाल भ्रमण के दौरान छात्राओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा था। इस मामले में मुख्य शिक्षाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। 

इधर, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू ने बताया कि वर्तमान शिक्षण सत्र में जीआईसी सौंराखाल में एलटी में दो व प्रवक्ता में 5 पद रिक्त चल हैं।

विभागीय स्तर पर पदोन्नति और लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जिले में माध्यमिक स्तर पर अधिकांश रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed