फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student leader caught fire, serious burn.

उत्तराखंड: पुतला फूंकते वक्त भड़की आग, बुरी तरह जला छात्र नेता

Sun, 13 Mar 2016 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 13 Mar 2016 12:57 PM IST
सार

आग बुझाते समय एक अन्य छात्र नेता भी झुलसा।

पुतले पर जैसे माचिस की जलती तीली दिखाई अचानक आग भड़क गई।

चिकित्सक ने किया हायर सेंटर रेफर।

विज्ञापन
student leader caught fire, serious burn.
अभिषेक शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

उत्तराखंड के वित्तमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते समय भड़की आग की चपेट में आने से संस्कृत विश्वविद्यालय का एक छात्र नेता बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन


घटना से प्रदर्शनकारियों में हड़कंप मच गया। आग बुझाते समय एक अन्य छात्र नेता के हाथ भी जल गए। आननफानन में झुलसे छात्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोरोनेशन अस्पताल दून रेफर कर दिया गया।

शनिवार दोपहर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र कैलास गेट, मुनिकीरेती में क्रांति चौक पर एकत्रित हुए। यहां राज्य के वित्तमंत्री और शिक्षामंत्री पर बजट में संस्कृत की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुतला फूंकने की तैयारी के दौरान पुतले पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर जैसे माचिस की जलती तीली दिखाई अचानक आग भड़क गई। अफरातफरी में प्रदर्शनकारी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत विवि का संयुक्त सचिव है झुलसा छात्र नेता

student leader caught fire, serious burn.
बचाने में एक अन्य छात्रनेता भी झुलस गया। - फोटो : demo pic
इसी बीच आग की लपटों ने छात्रसंघ संयुक्त सचिव अभिषेक शर्मा (22) पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी विकासनगर, देहरादून के कपड़े छू लिए। प्रदर्शनकारियों ने जब तक आग बुझाई छात्र नेता बुरी तरह झुलस गया।

आग बुझाते समय संस्कृत छात्र सेवा समिति अध्यक्ष सूरज बिजल्वाण का हाथ जल गया। झुलसी अवस्था में संयुक्त सचिव को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आपातकालीन मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुश एरन ने बताया कि छात्र 20 प्रतिशत जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed