फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student died due to snake bite

स्कूल से लौट रही छात्रा को सांप ने काटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 02 May 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 02 May 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
student died due to snake bite

बसुकेदार तहसील के जीआईसी पठालीधार की एक छात्रा की सांप के काटने से मौत हो गई। छात्रा अपने साथियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। बीते सोमवार को कक्षा 12 में की छात्रा सुमन (17) पुत्री रजपाल सिंह अन्य स्कूली बच्चों के साथ पौने एक बजे छुट्टी के बाद घर लौट रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में उसे सांप ने काट लिया। साथ के बच्चों द्वारा उसे तत्काल घर पहुंचाते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। त्वरित घरेलू उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया, लेकिन यहां इलाज के दौरान कोई सुधार नहीं होने से देर शाम छात्रा ने दम तोड़ दिया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से छात्रा के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सिनघाटा सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप के काटने से मौत की यह क्षेत्र में पहली घटना है। छात्रा की मौत पर जीआईसी पठालीधार में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष नेगी, हर्ष प्रीतम नेगी, पीटीए अध्यक्ष कमरूद्दीन आदि का कहना है कि सीएचसी अगस्त्यमुनि में किशोरी को उचित उपचार मिल जाता तो, उसकी मौत नहीं होती।


उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर रोष जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed