'आई लव यू मम्मी-पापा' लिखकर छात्रा ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में लिखी इमोशनल बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेशपुर में इंटर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में बहुत ही इमोशनल बातें लिखी लिखी हैं। पढ़िए...
छात्रा ने छोड़े गए सुसाइड नोट में मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया गया है। यह रहस्य बरकरार है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। नेहरू कालोनी के गणेशपुर निवासी और आईटीबीपी में जवान चंद्र सिंह नेगी की पुत्री अंजलि नेगी कक्षा बारह की छात्रा थी।
छात्रा ने सुबह साढ़े छह के करीब कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी का शव लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मम्मी और पापा की आई लव यू कहते हुए लिखा है कि वह अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही है।
उसने लिखा कि अपनी मौत की वजह वो खुद ही है। मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है। इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी राजेश शाह ने बताया कि अंजलि ने यह कदम क्यों उठाया है, पता नहीं चल सका है। परिजन भी किसी तरह का तनाव होने से इंकार कर रहे हैं।