फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student beaten by teacher in college

शिक्षक बना 'शैतान', छात्र को बेरहमी से पीटा

Mon, 02 Dec 2013 07:12 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 02 Dec 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
student beaten by teacher in college

उत्तराखंड के रुड़की में शिक्षक द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। शिक्षक ने छात्र को इस कदर पीटा की वह मार से बेसुध हो गया।

विज्ञापन


छात्र की हालत गंभीर
गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्र का कसूर बस इतना था कि वह अपने साथी से कुछ बात कर रहा था। अस्पताल में छात्र की हालत गंभीर बनी है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


मंगलौर निवासी कारोबारी राकेश का पुत्र हर्षिल हरिद्वार रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। छात्र के मुताबिक सोमवार को छठा पीरियड खाली था, लेकिन कॉलेज के प्रधानाचार्य ने व्यवस्था के लिए एक शिक्षक को क्लास रुम में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र गहरे सदमे में है
शिक्षक क्लास रुम में पहुंचा तो उस समय हर्षिल अपने साथी छात्र से कुछ पूछ रहा था। बस इसी बात पर शिक्षक भड़क गया और छात्र की पिटाई कर दी। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र की कनपटी और सिर पर थप्पड़ और घूंसों से कई ताबड़तोड़ वार किए।

बेरहमी से हुई पिटाई से छात्र बेसुध होकर गिर पड़ा। छात्र ने घटना की सूचना छात्र के पिता को दी। आनन-फानन में परिजन स्कूल से छात्र को लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गए। छात्र की हालत अभी भी गंभीर बनी है।

छात्र के पिता राकेश कुमार ने बताया कि पिटाई के कारण उनके पुत्र के पैर भी नहीं हिल पा रहे है। अंदरूनी चोट लगने के साथ ही छात्र इस समय गहरे सदमे में है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

शिकायत पर परिजनों को दी नसीहत
छात्र के साथ हुई मारपीट के बाद जब परिजन स्कूल में पहुंचे तो उनके साथ भी शिक्षकों का बेहद खराब रहा। छात्र के पिता राकेश का कहना है कि उन्होंने स्कूल के प्रिंसपल ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन प्रिंसपल ने उल्टा उन्हें यह कहकर चौंका दिया कि आपने कैसा बच्चा पैदा किया है। स्कूल के अधिकारियों के व्यवहार को लेकर परिजनों में रोष है।

बाल संरक्षण आयोग से करेंगे शिकायत
छात्र की पिटाई से क्षुब्ध पिता राकेश ने स्कूल के शिक्षक की शिकायत बाल संरक्षण विभाग से करने की बात कही है। छात्र का कसूर इतना नहीं था, जितनी उसे सजा दी गई है।

कार्रवाई की मांग
हर्षिल की हालत देखकर उसके साथ अस्पताल में आए क्लास के साथियों में भी काफी रोष है। साथी छात्रों का कहना है कि शिक्षक ने बिना कुछ कहे और सुने बेवजह छात्र की पिटाई की है। इसलिए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


पहले भी हुई बेरहम पिटाई

केस नंबर एक
करीब दो माह पूर्व लंढौरा के आवासीय स्कूल के छात्र की भी शिक्षक ने डंडे से जमकर पिटाई की थी। पिटाई से छात्र का हाथ टूट गया था।

केस नंबर दो
मंगलौर रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में भी करीब दस दिन पूर्व एक नर्सरी कक्षा के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया था। जिससे मासूम छात्र की गाल पर जख्म हो गया था।

केस नंबर तीन
करीब छह माह पूर्व शहर के एक पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान से खून निकल आया था।

छात्रों की पिटाई करना बेहद गंभीर मामला है, साथ ही यह कानूनी रुप से भी गलत है। शिकायत मिलने पर संबंधित स्कूल और शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-रामकिशन उनियाल मुख्य शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed