{"_id":"6aff4bb3718a6944550b54fa","slug":"strict-action-will-be-taken-in-case-of-any-negligence-during-the-door-to-door-verification-of-voters-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: वोटरों के घर-घर सत्यापन में लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई, 20 से 27 तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: वोटरों के घर-घर सत्यापन में लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई, 20 से 27 तक चलेगा अभियान
Fri, 20 Nov 2026 12:51 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:51 AM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहनता से जांच करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बृहस्पतिवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर 20 से 27 नवंबर तक चलने वाले घर-घर सत्यापन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहनता से जांच करेंगे। उसमें पाई जाने वाली त्रुटियों को चिह्नित कर संबंधित मतदाताओं के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। विधानसभा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, दर्ज विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कराने या अपात्र प्रविष्टि को हटाने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित प्रारूपों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं।
विज्ञापन
UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची में एक ही मतदाता का नाम एक ही बूथ पर या एक से अधिक मतदान केंद्रों में दर्ज होने की स्थिति में ऐसी अतिरिक्त प्रविष्टियों को चिह्नित किया जाएगा। सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी अर्ह सदस्यों का नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरण भली-भांति जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या अशुद्धि पाई जाती है तो निर्धारित अवधि के भीतर फार्म-8 भरकर अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा करें। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
