फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   strategy of thief

चोर की जुबानी सुनो चोरी की कहानी

Mon, 14 Jul 2014 11:50 AM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Jul 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
strategy of thief

जमाने और वक्त के साथ हर चीज बदलती है। इसी तरह चोरों में भी बदलाव आया है। उनके रहन-सहन से लेकर उनकी कार्यशैली पहले से काफी अलग हो गई है।

विज्ञापन


चोरी के बारे में उनकी सोच और नजरिया भी बदला है। शायद इस बात को पुलिस नहीं समझ पा रही है।

यही वजह है कि तमाम वारदातों में वह चोरों से मात खा रही है। चोरों में किस-किस तरह का बदलाव आया है जानिये एक चोर की जुबानी।

हम केवल नकदी और जेवर चुराते हैं...

strategy of thief

कभी चोरी की दुनिया का शहंशाह रहा और आजकल ऐसी वारदातों से तौबा करने वाले शख्स ने अमर उजाला संवाददाता को बताया कि नई पीढ़ी के कारों में चलने वाले चोर सामान समेटने में विश्वास नहीं रखते हैं।

इनका टारगेट नकदी और जेवर हासिल करना होता है। अन्य कीमती सामान चुराने के बाद उसे बेचने के साथ बरामद होने का खतरा रहता है। इसलिए ऐसे सामनों को छोड़ दिया जाता है।

बताया कि मकानों में नकदी और जेवर कहां रखे जाते हैं इससे नए चोर अच्छी तरह से वाकिफ होते हैं। नकदी तो सुख-साधनों पर फटा फट खर्च हो जाती है।

जेवर खरीदने वाले, उसे गला देता है। इस कारण उन जेवरातों के बरामद होेने की संभावना खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी करना एक कला है...

strategy of thief

चोरी करना एक कला है। वारदात करें और सुबूत न मिले इसका खास ध्यान रखना पड़ता है।

चूंकि हर पल रिस्की होता है इसलिए बहुत सावधानी से वारदात को अंजाम दिया जाता है। इस दौरान सांसें अटकी रहती हैं। घटनास्थल पर कार अथवा पहचान होने का संदेह होने पर हाथ आए माल को खुद से अलग कर दिया जाता है।

एक साथी माल लेकर बस अथवा दूसरे साधनों से तय ठिकाने के लिए निकल जाता है। यह फंडा इसलिए इस्तेमाल किया जाता है कि ताकि माल समेत पकड़े जाने का रिस्क न रहे।

चोरी का धंधा विश्वास पर चलता है, लेकिन कभी कभी बदनीयती विश्वासघात का कारण बन जाती है। साथी ही माल डकार जाते हैं या उसे कम दर्शाते हैं।

विज्ञापन

मुकदमों की पैरोकारी में खूब खर्चा

strategy of thief

यह शख्स बताता है कि एक बार पकड़े जाने पर चोर कानून के रखवालों की नजर में आ जाता है। इसके बाद तो हर चोरी की वारदात के बाद उसे प्रताड़ना झेलनी ही पड़ती है।

स्थिति ऐसी आ जाती है कि केसों की पैरोकारी का खर्च जुटाने के लिए कई चोरी की घटनाएं अंजाम देनी पड़ती हैं। मुकदमों की पैरोकारी में काफी खर्च करना पड़ता है।

चोरी का माल मोहरी में...
कई साल तक चोरी के धंधे में धमक रखने वाले इस शख्स का कहना है कि आज भी इस धंधे में बरसों पुरानी कहावत कि चोरी का माल मोहरी में सटीक बैठती है।

कितना बड़ा हाथ लग जाए लेकिन हिस्से में कुछ खास नहीं आता। कई हाथों से गुजरते हुए माल कहां खर्च हो जाता है पता ही नहीं चलता। नशाखोरी और दूसरे मनोरंजनों पर जमकर पैसा उड़ाया जाता है।

कुछ दिन शान की जिंदगी जीने के बाद फिर फक्कड़ वाली स्थिति हो जाती है।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-rakeshk@mrt.amarujala.com और इस नंबर-9675501486 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed