फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   storm in dehradun

देहरादून में अंधड़ ने मचाया कोहराम

Sun, 01 Jun 2014 04:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Jun 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
storm in dehradun

दिल्ली और कोलकाता की तरह रविवार को तड़के देहरादून में चले तेज आंधी-तूफान ने खूब तबाही मचाई।

विज्ञापन


किसी के हताहत होने की खबर नहीं
सुबह आसमान में अंधेरा छा गया। जिसके बाद गरज के साथ खूब तेज बिजली चमकी और आंधी चली। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली, लेकिन इस तेज अंधड़ से लोगों को खासा नुकसान हुआ।

छज्जों की किनारे और घर के बाहर खड़े वाहनों को काफी नुकसान हुआ। कहीं-कहीं तो घरों की दीवार भी भरभरा का गिर गई। तूफान और बारिश रुकने के बाद भी देहरादून में बादल छाए रहे।
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र शनिवार को ही मौसम में बदलाव होने की चेतावनी दे चुका था।

अभी आंधी-तूफान का खतरा टला नहीं

storm in dehradun

एनसीआर समेत राजस्थान, हरियाणा व यूपी में अभी आंधी-तूफान का खतरा टला नहीं है। शनिवार शाम को हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी समेत शिमला, जयपुर, अलवर, आगरा, मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ में आंधी की जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

हालांकि, दिल्ली व एनसीआर इससे बच गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी व राजस्थान में धूल भरी आंधी आएगी।

हालांकि, इसकी स्पीड शुक्रवार के मुकाबले कम रहेगी। शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग में हवा की रफ्तार 92 किमी प्रतिघंटा और पालम में 115 किमी प्रतिघंटा थी।

मानसून आने के साथ सुधरेगा मौसम

storm in dehradun

मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि मई व जून में उत्तर-पश्चिम भारत में तूफान आता है, जिसे पंजाब, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंधी कहते हैं।

गर्मी अधिक होती है और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहता है तो इन दोनों की हवा के मेल से 60-80 किमी की स्पीड वाली हवा चलती है। अमूमन 15 अप्रैल से जून के अंत तक ऐसे सिस्टम बनते हैं, लेकिन जगह बदलती रहती है।

इस तरह की आंधी को उत्तर-पूर्व भारत में काल बैसाखी कहते हैं। मानसून आने के साथ ही बार-बार आने वाली इस तरह की आंधी खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed