फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   stone thrown on media and inquiry team at dehradun nari niketan.

नारी निकेतन पहुंची जांच टीम, हंगामा, मीडिया पर पत्थरबाजी

Sat, 21 Nov 2015 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Nov 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
stone thrown on media and inquiry team at dehradun nari niketan.

राजकीय संवासिनी निकेतन में संवासिनी से दुराचार और गर्भपात की शिकायत की जांच के लिए शुक्रवार को गई अपर जिलाधिकारी झरना कमठान की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय टीम की मौजूदगी में संवासिनियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर पत्थरबाजी की। यही नहीं, प्रशासनिक अधिकारियों से भी बदसलूकी हुई।

विज्ञापन


पत्थरबाजी में एक मीडियाकर्मी का हाथ जख्मी होने के साथ कार का शीशा पर चटक गया। इस अप्रत्याशित घटना से अफरातफरी के बाद कुछ देर तक यातायात अवरुद्ध रहा। बाद में संवासिनी धरने पर बैठ गईं। शाम तक हंगामा चलने के कारण परिसर में महिला पीएसी तैनात की गई है। हालांकि, पत्थरबाजी के संबंध में पुलिस किसी तरह की तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, अमर उजाला को फैक्स के जरिये एक गुमनाम पत्र मिला था कि नारी निकेतन में एक संवासिनी दुराचार से गर्भवती हो गई थी, जिसका निकेतन में ही गर्भपात करा दिया गया। इस सब में नारी निकेतन के कर्मचारियों की मिलीभगत बताई गई थी। पड़ताल में अमर उजाला को इस मामले में कुछ ऐसे संकेत मिले जिनसे इन आरोपों को बल मिल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया को देखते ही नारी निकेतन के अंदर से चलने लगे पत्थर

stone thrown on media and inquiry team at dehradun nari niketan.

शारीरिक शोषण के संबंध में अमर उजाला की प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व झरना कमठान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी उपाध्याय और दून महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. अनूपा लाल सुबह साढे़ दस बजे के करीब नारी निकेतन पहुंचीं।

जानकारी के मुताबिक अंदर उन्होंने संवासिनियों मीनाक्षी और समा प्रवीन के साथ ही नर्स किरन और संप्रेक्षण गृह में कार्यरत समा निगार से बातचीत की। वे करीब 40 मिनट तक जांच-पड़ताल करती रहीं। इसी बीच कुछ हो-हल्ला शुरू हुआ। हो-हल्ले के दौरान एडीएम कमठान मेन गेट की तरफ बढ़ रही थी, उनके साथ ही कुछ संवासिनी और महिलाकर्मी भी साथ में चलते हुए शोर मचा रही थी।

गेट के बाहर सड़क पर मीडियाकर्मियों को देखकर संवासिनी भड़क गईं और गेट के पास पड़ी रोड़ी के ढेर से पत्थर उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। करीब 15 मिनट तक संवासिनियों की ओर से पत्थरबाजी चलती रही। पत्थर लगने से मीडियाकर्मी वकील अहमद का हाथ जख्मी हो गया। अरविंद की कार का शीशा चटक गया। पत्थरबाजी से भगदड़ मच गई और यातायात थम गया। प्रदर्शनकारी महिलाएं जबरन बाहर निकलने का प्रयास कर रही थीं। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्रा, सीओ अरुण पांडेय नेहरू कालोनी पुलिस लेकर पहुंचे।

शाम तक चला हंगामा, महिला पीएसी लगाई

stone thrown on media and inquiry team at dehradun nari niketan.

अधिकारियों की मौजूदगी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बीच-बीच में अंदर से पत्थर बाहर की तरफ आते रहे। इस लिहाज से पुलिस ने मीडियाकर्मियों और तमाशबीनों को वहां से पीछे कर दिया। हंगामे के बीच जांच टीम नारी निकेतन से बाहर आ गई।

पीछे से कुछ संवासिनियों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें पीछे धकेल दिया। शाम तक नारी निकेतन में संवासिनियों का हंगामा चलता रहा। संवासिनियों ने खाना खाने से मना कर दिया, कुछ देर धरने पर बैठीं और बोली कि नारी निकेतन की काफी बेइज्जती हो चुकी है। अब वे यहां यहां नहीं रहेंगी। उन्होंने ताला तोड़ने की भी कोशिश की। संवासिनियां किसी भी तरह नारी निकेतन से भागने के प्रयास में दिखीं।

एडीएम झरना ने बताया कि संवासिनियों का उग्र रवैया देख पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी, इसके चलते जांच नहीं हो पाई और जांच समिति को लौटना पड़ा। बताया कि जल्द ही टीम दोबारा नारी निकेतन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed