फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun STF caught a criminal with a reward of 25 thousand rupees

Dehradun News: एसटीएफ ने पकड़ा कार चोरी के मामले में 25 हजार का इनामी बदमाश, मुजफ्फरनगर का भी है हिस्ट्रीशीटर

Tue, 10 Dec 2024 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2024 07:32 PM IST
सार

लगातार इनामी बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में फिरोज कुरैशी निवासी ककरोली, जिला मुजफ्फरनगर के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Dehradun STF caught a criminal with a reward of 25 thousand rupees
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के खिलाफ विभिन्न अपराध के 33 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई एक कार चोरी के मामले में फरवरी से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। वह मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि लगातार इनामी बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में फिरोज कुरैशी निवासी ककरोली, जिला मुजफ्फरनगर के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ असलम निवासी राजपुर, मीरपुर, कोतवाली रानीपुर ने 11 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि फिरोज कुरैशी उनकी लोडर गाड़ी लेकर भाग गया है।
विज्ञापन

Dehradun Murder: इतना गुस्सा कि ताबड़तोड़ वार से आंतें भी आ गईं बाहर...बुजुर्ग के शरीर के घाव दे रहे थे गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि फिरोज कुरैशी के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी, ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली थी। हरियाणा में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed