फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SSP gave instructions to practice weapon handling on weekly basis

Dehradun News: एसएसपी ने साप्ताहिक रूप से वैपन हैंडलिंग के अभ्यास के दिए निर्देश

Thu, 22 Feb 2024 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
SSP gave instructions to practice weapon handling on weekly basis
एसएसपी अजय सिंह ने बुधवार को सहसपुर और सेलाकुई थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की वैपन हैंडलिंग की क्षमता को परखा। सप्ताह में एक बार वैपन हैंडलिंग और अभ्याय के निर्देश दिए। सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट करने को कहा। थाना परिसर के भ्रमण के दौरान बैरक और भोजनालय में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसएसपी ने मालखाने के निरीक्षण के दौरान सरकारी संपत्ति के बारे में जानकारी ली। थाने में लगी हिस्ट्रीशीटर की सूची व फोटो को थाने के बाहर ऐसे स्थान पर लगाने के निर्देश दिए, जहां आम जनमानस को उनके अपराधों की जानकारी आसानी से हो सके। असलहों, दंगा नियंत्रण उपकरणों व आपदा उपकरणों के निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से वैपन हैंडलिंग कराई। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की बैठक भी ली। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए। अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




इस मौके पर सीओ प्रेमनगर रीना राठौर, सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह, थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी, थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार, एसएसआई भुवनचंद्र पुजारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed