नकरौदा हत्या-डकैती, SSP ने मांगी मोहलत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी देहरादून ने सहायक कृषि अधिकारी के घर डकैती और हत्या मामले में सीएम से कुछ और दिन की मोहलत मांगी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सही दिशा में चल रही है जल्द ही इसका खुलासा कर देंगे।
36 घंटे का अल्टीमेटम पूरा
उल्लेखनीय है कि घटना के बाद सीएम ने 36 घंटे का अल्टीमेटम दिया था जो पूरा हो चुका है। सीएम द्वारा प्रदेश के चार मैदानी जिलों की कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए तलब किए गए पुलिस के आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दून के कप्तान ने यह जानकारी दी।
रविवार शाम सीएम ने पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) रामसिंह मीणा, देहरादून के एसएसपी अजय रौतेला और एसपी सिटी अजय सिंह के साथ बैठक कर हाल की घटनाओं पर चिंता जता इन पर जल्द काबू पाने को कहा। इस मौके पर गृह मंत्री प्रीतम सिंह भी मौजूद थे।
गश्त तेज करने के निर्देश
सीएम ने पुलिस अधिकारियों को पुलिस गश्त बढ़ाने और राज्य की सीमाओं पर संदिग्ध लोगों पर पुलिस पिकेट के जरिये विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। एसओ को इलाके में विशेष चौकसी और बीट व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने दोहराया कि उत्तराखंड पुलिस अपने खुफिया तंत्र को अधिक चौकस और कारगर बनाए ताकि बड़ी घटनाओं और बड़े बदमाशों की जानकारी समय से पहले मिल सके और उनके इरादों को रोका जा सके। सीएम ने पुलिस महानिदेशक से चारों मैदानी जिलों की लगातार समीक्षा करने को कहा है।