Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Srinagar Uttarakhand Youth accused of cheating in the SSB recruitment exam has been arrested from Morena

Srinagar: एसएसबी भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी करने का आरोपी मुरैना से गिरफ्तार, दो पहले जा चुके जेल

Thu, 18 Dec 2025 11:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Dec 2025 11:01 PM IST
सार

शिकायत में कहा गया था कि आरोपी रामबृज व उसका छोटा भाई विकास व राहुल फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में शामिल होकर धोखाघड़ी करते हैं।

विज्ञापन
Srinagar Uttarakhand Youth accused of cheating in the SSB recruitment exam has been arrested from Morena
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी श्रीनगर की पूर्व में हुई भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज देकर दूसरे व्यक्ति को शामिल करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुरैना से गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं इसी मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


सीओ अनुज कुमार ने बताया कि एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार ने विगत 22 अप्रैल 2024 को कोतवाली श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने रामबृज, निवासी ग्राम बीच का पुरा, तहसील व थाना अम्बाह, जिला मुरैना मध्यप्रदेश के खिलाफ एसएसबी की ओर से आयोजित परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों व फर्जी फोटो, थम इम्प्रेशन आदि का प्रयोग करते हुए फर्जी अभ्यर्थी बनकर धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


शिकायत पत्र के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना कलियासौड़ चौकी प्रभारी विजय सैलानी को सौंपी गई। बताया कि विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आए कि आरोपी रामबृज व उसका छोटा भाई विकास व राहुल फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में शामिल होकर धोखाघड़ी करते हैं। साथ ही इनकी ओर से अपने मूल प्रमाण पत्र तथा कुछ फर्जी प्रमाण पत्रों को आरोपी रामबृज को देकर एसएसबी श्रीनगर में आयोजित कांस्टेबल वाटर कॅरिअर स्कील एंड ट्रेड टेस्ट की भर्ती में फर्जी तरीके से शामिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: विजिलेंस की कार्रवाई, हरिद्वार में बीईओ व प्रभारी प्रधानाध्यापक 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

बताया कि पुलिस टीमों की ओर से भर्ती परीक्षा के आरोपी रामबृज व उसके छोटे भाई विकास को बीते वर्ष 22 अप्रैल व 24 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। परीक्षा में फर्जी तौर पर संलिप्त तीसरे आरोपी राहुल (25) ग्राम केहरीपुरा, अम्बाह, मुरैना, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed