फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Vigilance action Block Education Officer arrested in Haridwar for accepting a bribe

Uttarakhand: विजिलेंस की कार्रवाई, हरिद्वार में बीईओ व प्रभारी प्रधानाध्यापक 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 04:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Dec 2025 04:42 PM IST
सार

आरोपी अधिकारी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार की मान्यता का औपबंधिक प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Vigilance action Block Education Officer arrested in Haridwar for accepting a bribe
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजिलेंस की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) बृजपाल सिंह राठौर और एक सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। घंटों पूछताछ करने के बाद विजिलेंस की टीम दोनों को अपने साथ लेकर देहरादून रवाना हो गई। बीईओ की पत्नी देहरादून पुलिस में सीओ के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


विजिलेंस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक शिकायत मिली थी कि 40वीं वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रमाणपत्र शिक्षा विभाग से जारी होना था। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी बृजपाल सिंह राठौर से प्रमाणपत्र जारी करने की गुजारिश की गई। इसके एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी गई। इसके बाद स्कूल से जुड़े व्यक्ति ने विजिलेंस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जैसे प्रिंसिपल ने रोशनाबाद स्थित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में आरोपियों को रिश्वत पकड़ाई, विजिलेंस ने बहादराबाद के बीईओ बृजपाल राठौर को रंगेहाथ पकड़ लिया। जांच में पता चला कि उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश ने बीईओ के लिए रिश्वत की मांग की थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। मुकेश बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) है। सूत्रों ने बताया कि मुकेश बृजपाल सिंह राठौर के लिए ही काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: खतरनाक... दून का एक्यूआई पहुंचा 300 के करीब, दिल्ली जैसी हवा, दीपावली से भी ज्यादा प्रदूषण

विजिलेंस ने आवासों को भी खंगाला
विजिलेंस से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, टीम ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी बीईओ के देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर भी छापा मारा। घंटों तक आवास को खंगालने के बाद दस्तावेज सहित अन्य सामान कब्जे में लिया गया। वहीं, मुकेश के कनखल स्थित घर में भी तलाशी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed