फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SriDev Suman University Uttarakhand Questions raised on functioning exam cancelled now entrance exam conducted

Uttarakhand: फर्जी दाखिलों पर पहले परीक्षा निरस्त, अब दोबारा प्रवेश परीक्षा..श्रीदेव सुमन विवि पर उठे सवाल

Wed, 17 Apr 2024 07:51 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 Apr 2024 07:51 AM IST
सार

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। कॉलेज में बीएड दाखिलों के लिए विवि ने 12 जनवरी को प्रवेश परीक्षा कराई थी। परीक्षा के आधार पर आरसीपी कॉलेज ने दाखिले किए। दाखिलों की सूची जब विवि को पहुंची तो वह हैरान रह गए।

विज्ञापन
SriDev Suman University Uttarakhand Questions raised on functioning exam cancelled now entrance exam conducted
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की एक कारगुजारी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। विवि ने पहले तो एक बीएड कॉलेज में फर्जी दाखिले पकड़े, फिर परीक्षा निरस्त की। अब तीन महीने बाद दोबारा प्रवेश परीक्षा से उन्हीं दाखिलों का वैध करा दिया।

विज्ञापन

मामला है रुड़की के आरसीपी कॉलेज का। कॉलेज में बीएड दाखिलों के लिए विवि ने 12 जनवरी को प्रवेश परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी श्रीवास्तव और डॉ. प्रतीक्षा जुयाल के पर्यवेक्षण में हुई थी। इस परीक्षा के आधार पर आरसीपी कॉलेज ने दाखिले किए। दाखिलों की सूची जब विवि को पहुंची तो वह हैरान रह गए।

विज्ञापन

उन्होंने देखा कि जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी, उनके बजाए दाखिलों की सूची में दूसरे छात्रों के नाम शामिल हैं। लिहाजा, विवि ने इस प्रवेश परीक्षा का रद्द कर दिया। परीक्षा रद्द होने पर कॉलेज में हड़कंप मच गया। बाद में विवि कुलपति के निर्देश पर एक कमेटी का गठन किया गया और कॉलेज को दोबारा प्रवेश परीक्षा की अनुमति दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले गलत तरीके से किए गए
इस पर कॉलेज प्रशासन ने 13 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा करा दी। कॉलेज ने प्रवेश परीक्षा के लिए जो नोटिस जारी किया, उसमें स्पष्ट लिखा कि बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2023-25 के सभी छात्रों को इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होना है। यानी जो दाखिले गलत तरीके से किए गए थे, उन सभी को विवि ने प्रवेश परीक्षा की अनुमति देकर वैध करा दिया, जिससे विवि की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।

विवि कुलसचिव केआर भट्ट ने इससे अनभिज्ञता जताई है। सवाल ये भी उठ रहा कि जिस कॉलेज ने दाखिलों का फर्जीवाड़ा किया, उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। सवाल ये भी है कि बिना प्रवेश परीक्षा दाखिल छात्रों को किस आधार पर प्रवेश के काबिल बना दिया गया।

छात्र भी लगा चुके हैं संगीन आरोप

करीब चार सप्ताह पहले आरसीपी कॉलेज में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया था। उस वक्त कई बीफार्मा के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया था कि उनसे बीएड की प्रवेश परीक्षा जबरन दिलवाई गई है। इन आरोपों पर भी विवि ने जांच या कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी।

ये भी पढ़ें...सूर्य तिलक: रामनवमी...पूरे देश को इंतजार...दो साल की मेहनत से तैयार हुआ डिजाइन, इस तरह होगा श्रीराम का अभिषेक

आरसीपी में 12 जनवरी को जो प्रवेश हमारी निगरानी में हुई थी, उसके बजाए दूसरे छात्रों के दाखिलों की सूची मिली थी। इस आधार पर हमने प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी थी। अब विवि कुलपति के निर्देश पर गठित समिति ने कॉलेज में दोबारा प्रवेश परीक्षा की अनुमति दी है। -डॉ. प्रो. वीपी श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed