फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports rules will be amended in Uttarakhand preparation to include some other sports

Uttarakhand News: खेल नियमावली में होगा संशोधन, कुछ अन्य खेलों को शामिल करने की तैयारी

Sat, 25 Nov 2023 11:32 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Nov 2023 11:32 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खेल नीति बनाई है। इसके तहत सरकार ने बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 32 खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों के लिए सीधे नौकरी की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Sports rules will be amended  in Uttarakhand preparation to include some other sports
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल नियमावली में कुछ अन्य खेलों को शामिल करने की तैयारी है, इसके लिए नियमावली में बदलाव होगा। इससे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अन्य खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों का भी सीधे नौकरी का रास्ता साफ हो सकेगा।

विज्ञापन


खेल निदेशक एवं अपर सचिव जितेंद्र सोनकर के मुताबिक खिलाड़ियों के हित में यह कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खेल नीति बनाई है। इसके तहत सरकार ने बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 32 खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों के लिए सीधे नौकरी की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


नीति के तहत विभिन्न छह विभागों में 2000 से लेकर 5400 ग्रेड वेतनमान तक की नौकरी की दी जाएगी, लेकिन हाल ही में गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में कुछ ऐसे खेलों में भी राज्य के खिलाड़ी पदक लेकर आए हैं। जो खेल नीति के तहत 32 खेलों की इस सूची में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों की इस सूची में यदि कुछ अन्य खेल शामिल न किए गए तो इन खिलाड़ियों को पुरस्कार और नौकरी से वंचित रहना पड़ सकता है। हालांकि खेल नीति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन 32 खेलों में समय-समय पर राज्य सरकार अन्य खेलों को जोड़ने पर विचार कर सकती है।


 

नौकरी के लिए यह खेल नहीं है खेल नीति में शामिल

पारंपरिक चीनी मार्शल आर्ट वुशु में उत्तराखंड ने हाल ही में गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में कांस्य, जिमनास्ट में कांस्य, योगा में रजत, सेपक टकराव में कांस्य, पेचक सिलाट में एक स्वर्ण तीन कांस्य पदक जीते हैं, लेकिन यह खेल 32 खेलों की सूची में शामिल नहीं हैं।

सीधे नौकरी के लिए वर्तमान में यह खेल हैं शामिल

पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी के लिए वर्तमान में 32 खेलों में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, केनौइंग एवं क्याकिंग, साइकिलिंग, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, लॉन टेनिस, शूटिंग, रोइंग, सेलिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बेसबॉल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो और मलखंभ शामिल है।

खिलाड़ियों के हित में खेल नियमावली में संशोधन किया जाएगा। कोई भी वास्तविक खेल और खिलाड़ी सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। -जितेंद्र सोनकर, खेल निदेशक

ये भी पढ़ें...14 दिन और 14 तस्वीरें: कब निकलेंगे सुरंग से बाहर? हर आहट पर धड़क रहा दिल...बेबस मजदूरों को अब सता रहा ये गम

जिन खेलों को खेल नीति में शामिल किया गया है पहले उन खिलाड़ियों को देय सुविधा का लाभ दिया जाएगा। इसके बाद यह देखा जाएगा कि पद खाली हैं तो अन्य को भी इसके लिए अवसर मिलेगा। -रेखा आर्य, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed