फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports College and GIC Kishanpur became the winners

Dehradun News: स्पोर्ट्स कॉलेज और जीआईसी किशनपुर बने विजेता

Fri, 30 Aug 2024 05:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Sports College and GIC Kishanpur became the winners
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं खेल दिवस के मौके पर जिला खेल कार्यालय की ओर से इंटर स्कूल बालक व बालिका और ओपन पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपना हुनर दिखाया। हॉकी के बालक वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर की टीम ने विजय हासिल की।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को पवेलियन मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के ओपन बालक वर्ग का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम ट्रेनीज के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम विजयी रही। जबकि हैंडबाल अंडर- 15 बालक वर्ग के फाइनल मैच में नालापानी ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने स्टेडियम ट्रेनीज को और अंडर-19 वर्ग में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने नालापानी ट्रेनिंग सेंटर को हराया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक निदेशक खेल रसिका सिद्धिकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, हल्द्वानी निर्मला पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी ऊधमसिंह नगर जानकी कार्की, समेत विभिन्न खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed