{"_id":"6108468a8ebc3e84132a81b9","slug":"sports-activities-will-start-soon-in-the-district-city-news-drn386359089","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले कुछ दिनों में शुरू होंगी जिले में खेल गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले कुछ दिनों में शुरू होंगी जिले में खेल गतिविधियां
विज्ञापन
रायपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का एथलेटिक ट्रेक।
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की एसओपी जारी होने के बावजूद जिले में खेल गतिविधियां शुरू नहीं हुई हैं। दरअसल, खेलों से संबंधित फैसले लेने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित यही टास्क फोर्स एसओपी के आधार पर खेल गतिविधियों व आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट करेगी। इसके बाद ही जिले में खेल मैदान खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी।
राजधानी के ज्यादा खेल मैदान, एकेडमी व खेल केंद्र पिछले लंबे समय से बंद पड़े हैं। अब राज्य सरकार ने खेलों को लेकर एसओपी जारी की है। सरकार ने प्रतिबंधों के साथ ज्यादातर गतिविधियों को खोलने का फैसला लिया है, लेकिन जिले में अभी लगभग सभी गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं। अगले कुछ दिनों में डीएम की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की बैठक होगी। इसमें किन गतिविधियों को खोला जाना है, किस स्तर तक खोला जाना है, आयोजन कब और कैसे होंगे, कितने खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे, कोविड सुरक्षा के नियमों का पालन किस तरह कराया जाएगा, जैसे बिंदुओं पर निर्णय लिया जाएगा।
सीएयू ने शुरू की गतिविधियां
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में भारतीय टीम के पूर्व कोच की अगुवाई में कंडिशनिंग कैंप चल रहा है। सचिव महिम वर्मा ने बताया कि छह से 18 तक वूमंस के लिए एसीए और 14 से 23 तक सीनियर बॉयज के लिए टीसीए में कंडिशनिंग कैंप लगेगा। चार और पांच को टीसीए में अंडर-19 के गढ़वाल मंडल के और हाईलैंडर काशीपुर में कुमाऊं जोन के ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि अंडर-19 में पिछले वर्ष जो 50 क्रिकेटर थे, उनमें से 20 दूसरी एज कैटेगरी में जा चुके हैं।
विज्ञापन
आयोजनों को लेकर चल रही तैयारी
विभिन्न खेल संघों की ओर से आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही है। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष विपिन बलूनी और एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि पिछले काफी समय से बंद रहने के कारण मैदानों का ठीक से रखरखाव भी नहीं हुआ है। मैदानों की स्थिति ठीक कर आयोजन शुरू किए जाएंगे।