{"_id":"5915f4b04f1c1b0a698513bf","slug":"special-facility-for-handicapped-pilgrims-in-chardham-yatra-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा में आने वाले दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी खास सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा में आने वाले दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी खास सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 13 May 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार धाम यात्रा रोजाना जोर पकड़ रही है। इन स्थितियों के बीच सरकार का ध्यान यात्रा पर आ रहे दिव्यांगों की ओर भी गया है। चारों धामों में दिव्यांगों के लिए रैंप समेत अन्य दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
संबंधित जिला प्रशासन से कहा गया है कि वह इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें। दूसरी तरफ चार धाम यात्रा मार्ग पर दुकानों-होटलों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाने के संबंध में सरकार सख्ती बरतने के मूड में है।
विज्ञापन
इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों को दोबारा से निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हर साल चार धाम यात्रा में काफी संख्या में दिव्यांग आते हैं, लेकिन उनके लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दिव्यांगों के लिए स्नान से लेकर दर्शन आदि तक की सुविधा में खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
दूसरी तरफ चार धाम यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों और होटलों में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट पर अभी अमल कई जगह सुनिश्चित नहीं हो पाया है। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के अनुसार इस संबंध में दोबारा से जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा चार धाम यात्रा मार्ग पर नेटवर्क से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।