{"_id":"6a737a3ca445eb0c1703d845","slug":"son-daughter-in-law-and-grandsons-accused-of-assaulting-elderly-couple-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1035580-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बेटे, बहू और पोतों पर बुजुर्ग दंपती से मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बेटे, बहू और पोतों पर बुजुर्ग दंपती से मारपीट करने का आरोप
Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
जीवनगढ़ क्षेत्र में मकान खाली कराने को लेकर बुजुर्ग माता-पिता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे, बहू और उनके बच्चों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जीवनगढ़ निवासी अफजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी रसीदा के साथ रहते हैं। आरोप है कि बीती पांच जुलाई को उनके बेटे इरफान, बहू मोसिना और उनके बच्चों ने घर में आकर अभद्रता व गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट की और मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी।हमले में शिकायतकर्ता अफजल के बाएं हाथ और सिर पर चोटें आईं, जिसका उन्होंने सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।