सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत की ट्वीटर पोस्ट से छेड़छाड़, एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल
- त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुभाष चंद बोस की जयंती पर किया था ट्वीट
- ट्वीट में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर किया वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के ट्वीट से छेड़छाड़ को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किए गए ट्वीट में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
डीआईजी ने इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार सुबह व्यक्तिगत ट्वीटर एकाउंट से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को जन्म दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करते एक ट्वीट किया था।
आरोप है कि किसी शरारती तत्व ने ट्रवीट में छेड़छाड़ कर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर पोस्ट एडिट की और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया दी। इस पोस्ट को एडिट कर वायरल करके सीएम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
ट्वीट से छेड़छाड़ का यह मामला संज्ञान में आने के बाद सीएम रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीआईजी अरुण मोहन जोशी को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीआईजी जोशी ने बताया कि ट्वीट में छेड़छाड़ का यह गंभीर मामला है। कैंट कोतवाली पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। इस साजिश में शामिल लोगों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।