महिलाओं को भेजता था आपत्तिजनक मैसेज, सिरफिरे को फौजी की पत्नी ने सिखाया ऐसा सबक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी की पत्नी की समझदारी से महिलाओं को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। जब दोनों को पुलिस को सौंपा गया तो वे गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगे।
पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थीं कि कुछ सिरफिरे महिलाओं को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान कर रहे हैं। इसी बीच एक फौजी की पत्नी ने युवकों को झांसे में लेकर मिलने के लिए बुलाया।
महिला ने समझदारी दिखाते हुए मामले की जानकारी नैनीताल में ही रहने वाले अपने छोटे भाई को दे दी और स्वयं के बजाय उसे भेज दिया। महिला के बताए स्थान पर भाई व उसके दोस्त पहुंचे तो दो आरोपी पकड़ में आ गए।
दोनों को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला दोनों सिर्फ मस्ती के लिए मैसेज करते थे। आरोपियों में एक वाहन चालक था और एक इंटर का नाबालिग छात्र था। पुलिस की गिरफ्त में आते ही दोनों गिड़गिड़ाने लगे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाकर जमकर लताड़ लगाई। युवकों व परिजनों के लिखित माफीनामे पर दोनों को छोड़ दिया गया।