{"_id":"5af4376d4f1c1b3c0a8b9095","slug":"social-welfare-department-scholarship-technical-problem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के नाम पर समाज कल्याण विभाग ने छात्रों को बना दिया घनचक्कर, कैसे? जानिए यहां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के नाम पर समाज कल्याण विभाग ने छात्रों को बना दिया घनचक्कर, कैसे? जानिए यहां...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 May 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
scholarship
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति के नाम पर 400 छात्र-छात्रा घनचक्कर बन गए। मामले का पता किया गया तो समाज कल्याण विभाग की खामी सामने आई।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के नाम पर देहरादून जिले के 400 छात्र-छात्राओं को केवल एमएसएस मिला है। खाते से पैसा निकालने गए तो पता चला कि पैसा तो आया ही नहीं है। यह गड़बड़ हुई है समाज कल्याण विभाग की तकनीकी खामी की वजह से। इन छात्रों की छात्रवृत्ति किसी और के खाते में ट्रांसफर हो गई। अब छात्र विभागों के चक्कर काट रहे हैं।
बुधवार को समाज कल्याण विभाग पहुंचे जीआरडी कॉलेज के बीटेक के छात्र दिव्यंग ने बताया कि फरवरी में उनके खाते में छात्रवृत्ति का पैसा आने का एसएमएस मिला था।
विज्ञापन
खाते में इस मद का एक भी रुपया नहीं आया
demo pic
बैंक में जाने पर पता चला कि उनके खाते में इस मद का एक भी रुपया नहीं आया है। इसी प्रकार छात्र विपिन ने बताया कि उसे भी स्कॉलरशिप का पैसा मिलने का एसएमएस मिला, लेकिन जब खाते में जानकारी ली तो पता चला कि कोई पैसा ही नहीं आया।
शिवांगी ने बताया कि कई बार विभाग के कार्यालय में आ चुकी हूं। कर्मचारी हर बार जल्द समस्या का समाधान होने का आश्वासन देकर टरका देते हैं, लेकिन अभी तक एक भी पैसा खाते में नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज और विभाग की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। हर बार एक-दो दिनों में खाते में रुपये आने की बात कह कर लौटा दिया जाता है।
जिले में ऐसे 400 बच्चे हैं, जिनका टेक्निकल खामियों के कारण खाते में धन नहीं पहुंचा है। अकाउंट नंबर गलत फीड होने के कारण यह धन दूसरे अकाउंट्स में चला गया था। अब धन वापस आ रहा है। इसके बाद छात्रों के खाते में भेजा जाएगा।
- अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी