{"_id":"6562e7aed085fd4b7d003be7","slug":"snowfall-yellow-alert-issued-for-three-days-in-uttarakhand-weather-update-news-imd-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट, सिलक्यारा सुरंग में फंसीं जिंदगियों पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट, सिलक्यारा सुरंग में फंसीं जिंदगियों पर खतरा
Sun, 26 Nov 2023 12:41 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:41 PM IST
सार
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में अब मौसम खलल डालेगा। प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
बर्फबारी (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, राज्य में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में सिलक्यारा टनल में चल रहे राहत कार्यों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को आज पंद्रवां दिन है। रेस्क्यू ऑपरेश में अभी कई तरह की बाधाएं आ रही हैं, लेकिन अब मौसम भी इस ऑपरेशन में खलल डालेगा। अंदर सुरंग में मजदूर फंसे हैं, वहीं बाहर बारिश और बर्फबारी रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse: ऑगर मशीन के सामने अड़चन, रुका ऑपरेशन, सीएम धामी ने पीएम मोदी को दिया अपडेट
विज्ञापन
ड्रिल करने वाली अमेरिकन ऑगर मशीन अवरोध की जद में आने से टूट गई। उसका 45 मीटर हिस्सा 800 मिमी पाइप के भीतर फंस गया। बचाव दलों ने 20 मीटर हिस्सा तो गैस कटर से काटकर बाहर निकाल लिया, लेकिन 25 मीटर बचे हुए हिस्से को काटने के लिए अब हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है। अब अभियान में कई दिन का समय लग सकता है।