{"_id":"586fe9404f1c1bcf571591f3","slug":"snowfall-on-hills-in-next-36-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! पहाड़ों में 36 घंटे बर्फबारी की चेतावनी, मैदान में ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! पहाड़ों में 36 घंटे बर्फबारी की चेतावनी, मैदान में ओले
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आगामी 36 घंटे बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। राजधानी सहित मैदानी इलाकों में भी बारिश और ओले पड़ने की आशंका है। वहीं, शुक्रवार शाम से आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और रात में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह की शुरुआत आंशिक बादलों से हुई। राजधानी में भी बादल छाए रहने से शाम तक तापमान में बृहस्पतिवार के मुकाबले करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 36 घंटे तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में आगामी 24 घंटे ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के 2500 मीटर से ऊपर वाले स्थानों पर भी बर्फ पड़ सकती है। राजधानी में बारिश के साथ ही ओले पड़ने की प्रबल संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।