फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update today: Snowfall in uttarakhand mountains area during summers

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, मैदान में भी गिरा पारा

Mon, 13 May 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 May 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
weather update today: Snowfall in uttarakhand mountains area during summers
उत्तराखंडमें बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हल्के बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और आंधी के चलते पिछले चार दिन में दून के तापमान में करीब साढ़े तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को 39 डिग्री के अधिकतम स्तर तक पहुंचा पारा रविवार को गिरकर 35.5 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। 

विज्ञापन


राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात से हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शाम के समय चलने वाली आंधी से मौसम में ठंडक आई है। दिन के समय हल्के बादल छाए रहने से दून के अधिकतम तापमान में पिछले चार दिनों में करीब चार डिग्री की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कुछ दिन मौसम इसी तरह का बना रहेगा।
विज्ञापन


15 तक रहेंगे बादल व बारिश
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 15 मई तक बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 14 मई को 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ में तीसरे दिन भी मौसम खराब, बर्फबारी

केदारनाथ में लगातार तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह से दोपहर बाद तक कई बार बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। धाम में करीब चार इंच तक नई बर्फ जम चुकी है। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, घांघरिया, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। 

केदारनाथ में रविवार सुबह से ही मौसम खराब रहा। आसमान घने बादलों से घिरा रहा। सुबह सात बजे से हल्की बारिश के बाद शुरू हुई बर्फबारी एक घंटे तक जारी रही। इसके बाद मौसम कुछ सुधरा और तेज धूप निकल आई, लेकिन दोपहर बाद पुन: कुछ देर तक बारिश की बौछारों के बीच बर्फ की फुहारें गिरी।

 

अधिकतम अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम माइनस चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन बर्फीली हवाओं का प्रकोप बना रहा। ठंड से बचने के लिए प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। 

हेमकुंड साहिब और मुनस्यारी में भी हिमपात

चमोली जिले में बदरीनाथ में बारिश और हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, घांघरिया, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी से हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ हटाने का काम प्रभावित हुआ। सुबह हेमकुंड साहिब में चटक धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए।

इसके बाद घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब और आस्था पथ पर बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हुआ। शनिवार को भी दिनभर बारिश और बर्फबारी होने से सेना के जवान हेमकुंड साहिब में बर्फ नहीं हटा पाए थे।

मुनस्यारी, धारचूला में हुई हल्की बारिश
रविवार सुबह से दोपहर तक जिले में धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। मुनस्यारी और धारचूला में हल्की बारिश हुई। बारिश से एक बार फिर ठंड लौट आई। जिलेभर में रविवार को भी आसमान में धुंध छाई रही। शाम के समय जिला मुख्यालय में भी बारिश के आसार बन रहे थे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम में आई तब्दीली से गरमी से राहत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed