फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in kedarnath.

केदारनाथ में लगातार चार घंटे तक हिमपात

Tue, 28 Apr 2015 07:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग-ऊखीमठ-जखोली
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग-ऊखीमठ-जखोली Updated Tue, 28 Apr 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kedarnath.

मंगलवार को दोपहर बाद केदारनाथ में तेज बारिश के बाद बर्फबारी हुई। धाम में करीब पांच इंच नई बर्फ गिरी है। जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि और तेज बारिश हुई।

विज्ञापन


दोपहर बाद गुप्तकाशी सहित केदारघाटी में करीब आधा घंटे तेज बारिश होने लगी। इस दौरान केदारनाथ में भी दोपहर 1 बजे से तेज बारिश हुई। यहां सवा एक बजे से बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो शाम पांच बजे बंद हुई। इसके बाद मौसम में कुछ सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन


धाम में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर ऊखीमठ तहसील के तुंगनाथ घाटी में करोखी, दुर्गानगर, बिलमी, सारी, दैड़ा, कांडा, बरंगडाली, हूड्डू, उषाड़ा सहित जखोली तहसील के कई गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी से लौटी ठंड

snowfall in kedarnath.

ग्राम प्रधान घनश्याम लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी, प्रताप बजवाल ने बताया कि खेतों में पक रही गेहूं की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

काश्तकारों के बाग-बगीचों में भी फल-सब्जियों की फसलों को क्षति पहुंची है। उन्होंने प्रदेश सरकार से नुकसान का सर्वेक्षण का प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है।

जोशीमठ/गोपेश्वर में सोमवार देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश और बर्फबारी ठंडक लौट आई है। सोमवार को शाम पांच बजे बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली और नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई।

रात को ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई। जोशीमठ, गोपेश्वर, घाट, पीपलकोटी, पोखरी और नंदप्रयाग क्षेत्रोंमें बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed