उच्च हिमालयी क्षेत्र में आधी रात को आया बर्फीला तूफान, तेज हवाओं से कई घरों की छत उड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रविवार रात दो बजे बर्फीला तूफान आ गया। हालांकि इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। साफ मौसम के बीच आए बर्फीले तूफान के बाद निचले इलाकों में भी सर्द हवाएं चल रही हैं।
पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम, रालम, नन्दा देवी, लास्पा धूरा क्षेत्र में रविवार रात करीब दो बजे से जबरदस्त तूफान आया। हिमालयी चोटियों में तेज आवाज के साथ हवाएं चलीं। मुनस्यारी की नजदीकी हिम चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, रालम से बर्फ के गुबार उड़े।
मुनस्यारी, धारचूला के ऊपरी इलाकों के साथ ही निचले इलाके में भी बर्फीली हवा चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि उच्च हिमालीय क्षेत्र में वर्ष 2011 और 2016 में भी इस तरह तूफान आ चुका है।
तब इसकी चपेट में आने से कई गांवों में घरों की छत उड़ गई थी। मकानों को काफी नुकसान पहुंचा था। पिछले तूफानों से हुए नुकसान को देखते हुए लोग एक बार फिर आशंकित हैं। हालांकि रविवार रात आए तूफान से नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अभी तक बर्फीले तूफान से कहीं से नुकसान की सूचना नहीं है। फिर भी ऐहतियातन संबंधित महकमों को अलर्ट कर दिया है। राजस्व उप निरीक्षकों से मौसम पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। प्रशासन इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
-वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी मुनस्यारी