फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart meters UPCL to appoint expert agency for surprise checks of smart meters Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: स्मार्ट मीटर की जांच करेगी विशेषज्ञ संस्था, फुंकेगा या खराब होगा तो नहीं लगेगा कोई शुल्क

Sat, 17 Jan 2026 02:09 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Jan 2026 02:09 PM IST
सार

स्मार्ट मीटर की जांच अब विशेषज्ञ संस्था करेगी। प्रदेश में अब तक चार लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। स्मार्ट मीटर फुंकेगा या खराब होगा तो कोई शुल्क नहीं लगेगा।

 

विज्ञापन
Smart meters UPCL to appoint expert agency for surprise checks of smart meters Uttarakhand News in hindi
स्मार्ट मीटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की औचक जांच के लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) एक विशेषज्ञ संस्था की सेवाएं लेगा। संस्था के विशेषज्ञ अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर इन मीटर की जांच करेंगे ताकि कहीं उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन

प्रदेश में अब तक चार लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कई जगहों पर उपभोक्ता अधिक बिजली बिल की शिकायत कर रहे हैं, जिसके लिए यूपीसीएल ने कई कदम उठाए हैं। जो मीटर उत्तराखंड तक पहुंच रहे हैं, ये सुनिश्चित किया गया है कि वे एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैब से जांच के बाद आएं। उत्तराखंड पहुंचकर उपभोक्ता के घर तक जाने से पहले भी यूपीसीएल इन मीटरों की एनएबीएल एप्रूव लैब से जांच करा रहा है।

विज्ञापन

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि अब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक विशेषज्ञ संस्था की सेवाएं ली जाएंगी। यह संस्था अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर उपभोक्ताओं के घरों पर लगे स्मार्ट मीटरों की जांच करेगी। जांच की रिपोर्ट यूपीसीएल मुख्यालय को देगी। अगर कहीं दिक्कत होगी तो यूपीसीएल उसी हिसाब से मीटर लगाने वाली कंपनियों को दिशा निर्देश देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर फुंकने, खराब होने पर बदलने का नहीं कोई शुल्क

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि जो मीटर लगाए जा चुके हैं, उनके फुंकने या खराब होने की दर अभी तक नगण्य है। फिर भी इस पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी उपभोक्ता का मीटर खराब होगा या फुंंक जाएगा तो दूसरा बदलने का कोई शुल्क उपभोक्ता से वसूल नहीं किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरी तरह से निशुल्क किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: दून से पांवटा साहिब की दूरी बस 35 मिनट में होगी तय, नेशनल हाईवे का निर्माण 95 प्रतिशत हुआ पूरा

मिनटों में जारी हो रहा चार लाख उपभोक्ताओं का बिल

स्मार्ट मीटर लगने का लाभ यूपीसीएल को भी हुआ है। पहले जो बिल घर-घर जाकर रीडिंग के माध्यम से महीने भर में जारी होते थे, वह अब मिनटों में एक ही दिन में जारी हो रहे हैं। पिछले दिनों यूपीसीएल ने करीब 3.88 लाख उपभोक्ताओं का बिल एक ही दिन में जारी किया। यह बिल उन्हें वॉट्सएप नंबर पर उपलब्ध हो रहा है, जिसका भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed