फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Paonta Sahib National Highway is 95 % complete journey will now take only 35 minutes

Uttarakhand: दून से पांवटा साहिब की दूरी बस 35 मिनट में होगी तय, नेशनल हाईवे का निर्माण 95 प्रतिशत हुआ पूरा

Sat, 17 Jan 2026 01:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Jan 2026 01:27 PM IST
सार

दून से पांवटा साहिब की दूरी मात्र 35 मिनट में तय की जा सकेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि 2022 में यह प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था। इसकी लागत 1640 करोड़ रुपये है। इसको दो चरण में बनाया गया

विज्ञापन
Dehradun Paonta Sahib National Highway is 95 % complete journey will now take only 35 minutes
देहरादून- पांवटा साहिब

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से बनाए जा रहे देहरादून-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे का निर्माण 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 44 किमी के इस हाईवे पर यमुना नदी पर 1.17 मीटर का पुल बनाया गया है। हिमाचल की तरफ इस पुल पर एप्रोच रोड बनाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


दूसरा प्रेमनगर नगर पास बन रहे अंडरपास का निर्माण पूरा होते ही दून से पांवटा साहिब की दूरी मात्र 35 मिनट में तय की जा सकेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 2022 में यह प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था। इसकी लागत 1640 करोड़ रुपये है। इसको दो चरण में बनाया गया।
विज्ञापन


पैकेज वन पांवटा साहिब से लेकर मेदनीपुर तक करीब 18.700 किमी तक बनाया गया। इसकी लागत करीब 523.21 करोड़ है। इसमें यमुना नदी पर बनाया गया 1.17 किमी का यमुना नदी पर बनाया गया पुल है। इसके साथ ही पैकेज टू में मेदनीपुर से लेकर बल्लुपर तक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बदरीनाथ में सिंहद्वार से आगे अब मोबाइल ले जाने पर बैन, गढ़वाल आयुक्त ने जारी किए निर्देश

इसकी लागत 1093 करोड़ है और इसकी लंबाई 26.100 किमी है। यह हाइवे पांवटा हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब और देहरादून का जोड़ता है। प्रेस वार्ता में सुमित सिंह सहायक इंजीनियर, रवि दिनकर, पंकज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed