{"_id":"570c473a4f1c1ba74e4a6ab8","slug":"smart-meter-app-for-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल एप कंट्रोल करेगा बिजली की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल एप कंट्रोल करेगा बिजली की खपत
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 12 Apr 2016 06:25 AM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली खपत पर कंट्रोल करना हो या हर मिनट का हिसाब रखना स्मार्ट मीटर इसमें मदद करेगा। स्मार्ट मीटर को मोबाइल एप से जोड़कर यह काम आसान होने की उम्मीद है। इसके लिए ऊर्जा निगम ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वसंत विहार सब स्टेशन के आशीर्वाद फीडर को इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के माध्यम से उपभोक्ताओं के पुराने मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगेंगे। फिलहाल आशीर्वाद फीडर में लगभग 700 मीटर लगने हैं। इस मीटर की खासियत यह है कि उपभोक्ता हर मिनट खर्च होने वाली बिजली का हिसाब रख सकेंगे। इसके अलावा अगर आप अपने प्रतिष्ठान या घर में तय क्षमता तक ही बिजली खपत करना चाहते हैं, तो इसमें भी ये मीटर सहायक होंगे। इसके लिए उपभोक्ता को मोबाइल एप के जरिए लोड फिक्स करना होगा।
विज्ञापन
एसी या दूसरे उपकरण चलाकर अगर बिजली तय लोड से अधिक खर्च होगी तो बिजली आटोमेटिक कट जाएगी। साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल पर भी इसका संदेश पहुंच जाएगा। इसी तरह, ऊर्जा निगम को भी तय क्षमता से अधिक लोड खर्च होने पर मोबाइल पर संदेश पहुंचेगा। यही नहीं, विद्युत बिल का अधिक बकाया होने पर ऊर्जा निगम मोबाइल के जरिए ही कनेक्शन भी काट सकता है।
विज्ञापन
इनका है कहना
‘आशीर्वाद फीडर के अंतर्गत लगभग 700 विद्युत उपभोक्ता हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता को अपने मोबाइल में निगम की तरफ से दिया गया एप इंस्टाल करना होगा। इसको पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना प्रस्तावित है।’
-मधुसूदन ईस्सर, प्रवक्ता ऊर्जा निगम