फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart City PMO reached issue of delay and quality of construction work Uttarakhand Dehradun news

Smart City: पीएमओ पहुंचा स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता का मामला, अधिकारियों पर लगे आरोप

Mon, 12 Sep 2022 09:08 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Sep 2022 09:08 AM IST
सार

राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर 2017 में स्मार्ट सिटी परियोजना की शुरुआत की गई थी। परियोजना के तहत एक हजार करोड़ रुपये खर्च करके शहरियों को सीवर लाइन, स्मार्ट रोड, स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट टॉयलेट, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट समेत कई चीजें मुहैया कराई जानी थी।

विज्ञापन
Smart City PMO reached issue of delay and quality of construction work Uttarakhand Dehradun news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में कराए जा रहे दर्जन भर से अधिक बड़े निर्माण कार्यों में हो रही देरी के साथ ही उनकी गुणवत्ता का मामला पीएमओ तक पहुंच गया है। राजधानी के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे तमाम निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन


पीएमओ को भेजे गए पत्र में व्यापारियों ने कहा कि राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर 2017 में स्मार्ट सिटी परियोजना की शुरुआत की गई थी। परियोजना के तहत एक हजार करोड़ रुपये खर्च करके शहरियों को सीवर लाइन, स्मार्ट रोड, स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट टॉयलेट, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट समेत कई चीजें मुहैया कराई जानी थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं परियोजना के तहत राजधानी के पलटन बाजार का भी सौंदर्यीकरण होना था। लेकिन, पांच साल बाद भी यह सभी निर्माण कार्य आधे-अधूरे तो पड़े ही हैं। साथ ही इनकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं लग रही है। अधिकारियों की मिलीभगत से अनुभवहीन ठेकेदारों को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ukpsc: 23 भर्तियों के लिए आयोग जल्द जारी करेगा कैलेंडर, शुरू हुई परीक्षाओं की तैयारी

व्यापारी संगठनों ने पीएम मोदी से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर व्यापारियों ने सवाल उठाए हैं। इससे पूर्व पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े तमाम निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर व्यापारी संगठन धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं। लेकिन, इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed