फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ukpsc: Commission will soon release calendar for 23 vacancies

Ukpsc: 23 भर्तियों के लिए आयोग जल्द जारी करेगा कैलेंडर, शुरू हुई परीक्षाओं की तैयारी

Mon, 12 Sep 2022 12:25 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Sep 2022 12:25 AM IST
सार

बता दें कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक में पेपर लीक और ऑनलाइन वन दरोगा में नकल के बाद आयोग से भर्तियां छीन ली गई हैं।

विज्ञापन
Ukpsc: Commission will soon release calendar for 23 vacancies
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : logo

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से मिली 23 भर्तियों के लिए कैलेंडर जारी करेगा। लोक सेवा आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इतनी भर्तियों को कराने में स्टाफ की जरूरत पड़ी तो सरकार से मांगा जाएगा।

विज्ञापन


UKPSC:  पीसीएस प्री परीक्षा के 22 और उम्मीदवार क्वालिफाई घोषित, अब मुख्य परीक्षा में मिलेगा मौका
विज्ञापन


दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक में पेपर लीक और ऑनलाइन वन दरोगा में नकल के बाद आयोग से भर्तियां छीन ली गई हैं। कैबिनेट की बैठक में पांच परीक्षाओं को रद्द करते हुए कुल 23 भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को देने का निर्णय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई परेशानी: Uksssc की पांच परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब 52 हजार युवाओं को दोबारा करनी होगी परीक्षा की तैयारी

अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। भर्तियों से जुड़े अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से मांगे जाएंगे। आयोग के सचिव जीएस रावत ने कहा कि उन्होंने सरकार के फैसले के तहत परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। स्टाफ के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग पूरा है लेकिन नई भर्तियों का काम बढ़ने पर जरूरत पड़ेगी तो सरकार से स्टाफ की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed