फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   skeleton found in kedarnath

रामबाड़ा: जंगल में मिले 2 और कंकाल

Mon, 16 Jun 2014 02:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 16 Jun 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
skeleton found in kedarnath

केदारनाथ पैदल मार्ग से सटे जंगलों में रविवार को भी मानव कंकाल की तलाश की गई। इस दौरान रामबाड़ा के जंगल में दो मानव कंकाल मिले।

विज्ञापन


पिछले वर्ष जून में जलप्रलय से बचकर जंगलों में सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भागे लोगों की भूख-प्यास और बारिश में लगातार भीगने से मौत हो गई थी।

शासन के निर्देश पर गठित टीम ने जंगलों में लापता लोगों के शवों की तलाश की थी। तब टीम जंगलों से लगभग साढे़ तीन सौ शव ही बरामद कर पाई थी।

अब तक 38 मानव कंकाल हो चुके हैं बरामद

skeleton found in kedarnath

अब 11 जून से जंगलचट्टी और चीरवासा के जंगलों से मानव कंकाल मिलने की शुरुआत हुई। चार दिनों में जंगलचट्टी और रामबाड़ा के जंगलों से 38 मानव कंकाल बरामद हो चुके हैं।

रुद्रप्रयाग के एसपी बीजे सिंह ने बताया कि टीम में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी के अनुभवी पवर्तारोहियों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा पैदल मार्ग पर कार्य कर रहे मजदूरों को भी बताया गया है कि कंकाल दिखने पर पुलिस को सूचित करे।

नेपाल के सेना प्रमुख पहुंचे गंगोत्री धाम
नेपाल के आर्मी चीफ जनरल गौरव शमशेर जंग बहादुर राणा ने रविवार को परिवार सहित गंगोत्री धाम के दर्शन किए।

गंगा घाट पर पितरों को तर्पण देने के साथ ही उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। सोमवार को जनरल राणा यमुनोत्री धाम की यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत

skeleton found in kedarnath

नेपाल के सेना प्रमुख की सुरक्षा ड्यूटी के लिए खरसाली में तैनात उत्तराखंड पुलिस के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

फायर सर्विस के जवान 42 वर्षीय ससियाराम पुत्र गंगा राम निवासी कुवानू चकराता की ड्यूटी खरसाली में लगाई गई थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मूल प्रवाह क्षेत्र में बहने लगी मंदाकिनी

skeleton found in kedarnath

मंदाकिनी नदी फिर से अपने मूल प्रवाह क्षेत्र में बहने लगी है। केदारनाथ मंदिर के पीछे और चोराबाड़ी झील के नीचे मंदाकिनी नदी को पुराने प्रवाह क्षेत्र में जुटे निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी को सफलता मिल गई है।

निम ने वायरक्रेट की दीवार और सैंड बैगा लगाकर पानी की धारा को मोड़ दिया है। अब मंदाकिनी नदी का लगभग 95 फीसदी पानी मंदिर के बायीं ओर के बजाय दायीं ओर से बहने लगा है।

ठीक एक साल पहले अतिवृष्टि के दौरान ग्लेशियर टूट गए थे। चोराबाड़ी झील टूट गई थी। इस पानी ने बडे़-बड़े बोल्डरों के साथ मिलकर केदारनाथ सहित अन्य क्षेत्र में भारी तबाही मचाई।

मंदिर के लिए हो सकती थी खतरा

skeleton found in kedarnath

मंदाकिनी नदी अपने मूल प्रवाह के बजाय मंदिर के पीछे से होते हुए सरस्वती नदी के साथ दायीं ओर से बहने लगी थी। यदि नदी के रुख को मोड़ा नहीं जाता, तो मंदिर के लिए खतरा हो सकता था।

इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निम और सिंचाई विभाग को नदी को मूल प्रवाह क्षेत्र में मोड़ने और सुरक्षा दीवारों के निर्माण का जिम्मा दिया था। निम ने सात जून से नदी के प्रवाह को मोड़ने का काम शुरू किया था।

एक हफ्ते के अंदर निम ने वायरक्रेट की दीवार और सैंड बैग की मदद से मंदाकिनी नदी की धारा को डायवर्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed