फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SIR Uttarakhand BJP Booth Level Agent BLA will be deployed at every booth before December 31st

Uttarakhand: एसआईआर... 31 दिसंबर से पहले हर बूथ पर तैनात होगा भाजपा का बीएलए, वर्चुअल बैठक में समीक्षा

Wed, 10 Dec 2025 08:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Dec 2025 08:20 AM IST
सार

31 दिसंबर से पहले हर बूथ पर भाजपा का बीएलए तैनात होगा। 70 विधानसभा के बीएलए-1 की वर्चुअल बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। एसआईआर के लिए 11,733 बूथों पर भाजपा के बूथ लेवल एजेंट तैनात होंगे।

विज्ञापन
SIR Uttarakhand BJP Booth Level Agent BLA will be deployed at every booth before December 31st
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के शुरू होने से पहले 31 दिसंबर तक भाजपा सभी 11,733 बूथों पर अपने बूथ लेवल एजेंट(बीएलए) तैनात करेगी। इसके लिए मंगलवार को सभी बीएलए-1 के साथ वर्चुअल बैठक में समीक्षा की गई।

विज्ञापन

राजनीतिक दलों को सभी 11,733 पोलिंग बूथों पर अपने बीएलए तैनात करने हैं। भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने बीएलए-1 तो तैनात कर दिए हैं लेकिन बीएलए-2 अभी पूरे तैनात नहीं किए हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 144 बीएलए-1 नियुक्त हुए हैं, जिसमें भाजपा के 70 शामिल हैं। भाजपा ने कुल मिलाकर 2836 बीएलए तो तैनात कर दिए हैं लेकिन यह आंकड़ा अभी 11,733 से दूर है।

विज्ञापन

मंगलवार को बीएलए-1 की वर्चुअल बैठक में तय किया गया कि सभी बूथों में बीएलए-2 तैनात करने के लिए तेजी से एक्सरसाइज की जाए। तय हुआ कि जो भी बीएलए-2 के संभावित कार्यकर्ता हैं, उनकी सूची तैयार की जाएगी। निर्वाचन कार्यालय की अपेक्षा के अनुरूप उनके दस्तावेज तैयार करके बीएलए-1 तैनात किए जाएंगे। माना जा रहा है कि एसआईआर में ये बीएलए काफी अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: टिम्मरसैंण गुफा में भक्तों को दर्शन दे रहे बाबा बर्फानी, शिलाओं ने लिया शिवलिंग का आकार

प्रवासियों के लिए भी चलेगा अभियान

एसआईआर से पहले भाजपा सभी प्रवासियों तक पहुंचेगी। उन लोगों को समझाने की कोशिश करेंगे कि वह अपना वोट अपने गांव में बनवाकर यहीं मताधिकार का प्रयोग करें। इसके लिए संगठन के स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।

हम प्रदेशभर में 31 दिसंबर तक सभी बीएलए-2 नियुक्त करके इसकी सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा देंगे। एसआईआर के लिए संगठन का हर कार्यकर्ता पूरी गंभीरता से मतदाताओं की मदद करेगा। -कुंदन सिंह परिहार, महामंत्री संगठन, भारतीय जनता पार्टी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed