फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Baba Barfani is giving darshan to devotees in Timarsain cave India China border Niti Valley located Chamoli

Uttarakhand: टिम्मरसैंण गुफा में भक्तों को दर्शन दे रहे बाबा बर्फानी, शिलाओं ने लिया शिवलिंग का आकार

Tue, 09 Dec 2025 02:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 09 Dec 2025 02:05 PM IST
सार

टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। भगवान शिव के बर्फानी स्वरुप के दर्शनों को यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Baba Barfani is giving darshan to devotees in Timarsain cave India China border Niti Valley located Chamoli
नीती घाटी के टिम्मरसैंण गुफा में विराजमान हुए बाबा बर्फानी। - फोटो : जागरुक पाठक

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी की टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी इन दिनों भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। यहां बर्फ की शिलाओं ने शिवलिंग का आकार ले लिया है। बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

नीती गांव के पास टिम्मरसैंण महादेव गुफा स्थित है। सर्दियों में यहां पर प्राकृतिक रूप से बर्फ की शिला शिवलिंग का रूप ले लेती है। श्रद्धालु यहां बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां पर स्थानीय ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां दिसंबर से मार्च तक बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  वैयक्तिक सहायक भर्ती...कम योग्य अभ्यर्थी मिले, यूकेएसएसएससी अब जल्द जारी करेगा दूसरी मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे अभिषेक व मोनिका का कहना है कि यहां के बारे में सुना था, इस बार यहां आकर दर्शन करने का मौका मिला। परिवार के साथ पहुंचे गमशाली गांव के रघुवीर सिंह भी टिम्मरसैंण गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को सुकून मिल रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य के भी दीदार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed