Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SIR Uttarakhand adds 1.25 lakh new voters after SIR women outnumber men 26 NRIs enrolled

उत्तराखंड एसआईआर: 1.25 लाख नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा, प्रदेश में 26 प्रवासी वोटर

Sat, 14 Nov 2026 01:28 PM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 14 Nov 2026 01:28 PM IST
सार

मतदाता सूची के आंकड़ों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की तस्वीर सामने आई है। राज्य के सभी 13 जिलों में नए मतदाता के तौर पर नाम दर्ज कराने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। वहीं, विदेश में रह रहे 26 लोगों ने भी उत्तराखंड की मतदाता सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन
SIR Uttarakhand adds 1.25 lakh new voters after SIR women outnumber men 26 NRIs enrolled
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विदेश में रहकर भी उत्तराखंड में मताधिकार की चिंता राज्य में लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत मानी जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने पहली बार 26 ऐसे प्रवासी मतदाताओं की संख्या उजागर की है, जो यहां अपने मताधिकार के प्रति गंभीर हैं। वहीं, एसआईआर खत्म होने के बाद राज्य में 1.25 लाख नए मतदाताओं में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के आंकड़ों से रोचक तस्वीरें उभरकर सामने आईं। तीन से 31 अक्तूबर तक जो विशेष अभियान चला, उसमें 1,25,216 नए मतदाता जुड़े। इसमें पुरुषों की संख्या 58,787 और महिलाओं की संख्या 66,420 है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर समेत सभी 13 जिलों में नए नाम जुड़वाने में महिलाओं का आंकड़ा पुरुषों से ज्यादा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की वोटर लिस्ट में 26 प्रवासी भारतीय शामिल हैं। जिनमें सबसे ज्यादा आठ देहरादून और छह पौड़ी गढ़वाल से हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर के पांच, बागेश्वर के तीन, नैनीताल के दो, टिहरी व चंपावत के एक-एक प्रवासी मतदाता इसमें शामिल हैं। पहली बार मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रवासी मतदाताओं का आंकड़ा जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हरिद्वार सबसे बड़ा जिला बना
12,64,623 मतदाताओं के साथ हरिद्वार पहले नंबर पर है, जबकि 12,28,746 मतदाताओं के साथ देहरादून दूसरे स्थान पर है। नए वोटर जोड़ने में देहरादून ने सबको पछाड़ दिया है। यहां एक महीने में सबसे ज्यादा 35,883 नए मतदाता जुड़े, जबकि हरिद्वार 19,522 के साथ दूसरे नंबर पर रहा। सबसे कम 1,187 नए वोटर रुद्रप्रयाग में बढ़े।

हरिद्वार में घटे 70 मतदान केंद्र
मतदान केंद्रों के पुनर्निर्धारण के बाद अब प्रदेश में बूथों की संख्या 12,543 से घटकर 12,498 रह गई है। एक ही भवन में स्थित बूथों के विलय के कारण अकेले हरिद्वार में 73 बूथ मर्ज किए गए, जिससे वहां कुल बूथों की संख्या 1,872 से घटकर 1,802 रह गई है। वहीं, दो किलोमीटर से अधिक की पैदल दूरी कम करने के लिए पहाड़ी जिलों में नए बूथ बनाए गए हैं। इसमें अल्मोड़ा में 11, पौड़ी में 8 और टिहरी में 7 नए मतदान केंद्र बढ़े हैं। जर्जर भवनों के कारण प्रदेश भर में 134 बूथों की जगह बदली गई है, जबकि स्कूलों के उच्चीकरण के चलते 210 केंद्रों के नाम बदले गए हैं।

 

एक नाम से हजारों आपत्तियां अब नहीं

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से नाम कटवाने (फॉर्म-7) को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। अब ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद कोई भी बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) एक दिन में 10 से ज्यादा फॉर्म-7 जमा नहीं कर सकेगा। एक व्यक्ति पूरे अभियान के दौरान अधिकतम 10 आपत्तियां ही दर्ज करा पाएगा। थोक में आवेदन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।

एसआईआर के बाद किस जिले में कितने वोट जुड़े, कितने कटे
 

जिला वोट जुड़े वोट कटे
उत्तरकाशी 2094 44
चमोली 4099 389
रुद्रप्रयाग 1187 27
टिहरी 3517 162
देहरादून 35,883 1934
हरिद्वार 19,522 357
पौड़ी 9329 437
पिथौरागढ़ 6789 546
बागेश्वर 2277 100
अल्मोड़ा 4584 244
चंपावत 2489 138
नैनीताल 16,726 1369
ऊधमसिंह नगर 16,720 383

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed