फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SIR Completed in Uttarakhand Voter List to be released today how those with deleted names can re-register

उत्तराखंड में एसआईआर पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट

Sat, 03 Oct 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 03 Oct 2026 05:00 AM IST
सार

एसआईआर के बाद चार जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची आई तो मतदाताओं की संख्या करीब 71 लाख रह गई थी। अब आज स्पष्ट होगा कि प्रदेश में कितने मतदाता बचे हैं।

विज्ञापन
SIR Completed in Uttarakhand Voter List to be released today how those with deleted names can re-register
वोटर लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा होने के बाद शनिवार को मतदाता सूची जारी होगी। जिन मतदाताओं के वोट कट गए होंगे, उन्हें दोबारा फॉर्म-6 भरकर वोट बनवाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में आठ जून से एसआईआर की शुरुआत की थी। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भेजे गए थे, जो सात जुलाई तक भरकर वापस लिए गए। इसके बाद 14 जुलाई को आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की। 14 जुलाई से 13 अगस्त दावे और आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया।
विज्ञापन


10 जुलाई से 28 सितंबर तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई, निस्तारण किया गया। पहले अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होनी थी लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने पांच जिलों के मतदाताओं का यूपी के सीमावर्ती जिलों से सत्यापन के चलते तिथि बदलकर तीन अक्तूबर कर दी थी। छूटे हुए, नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरकर दोबारा मतदाता बनने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, सीबीआई ने की FIR

जब एसआईआर शुरू हुआ, 79 लाख थे मतदाता

प्री एसआईआर शुरू हुआ तो प्रदेश में करीब 84 लाख मतदाता थे। जब एसआईआर शुरू हुआ तो उस वक्त प्रदेश में करीब 79 लाख मतदाता थे। जब 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची आई तो मतदाताओं की संख्या करीब 71 लाख रह गई थी। अब शनिवार को स्पष्ट होगा कि प्रदेश में कितने मतदाता बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed