फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Singer Pawandeep Rajan spread the magic of his voice, the audience danced

Dehradun News: सिंगर पवनदीप राजन ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू, जमकर झूमे श्रोता

Wed, 21 Jun 2023 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Singer Pawandeep Rajan spread the magic of his voice, the audience danced
सौ से अधिक वाद्ययंत्रों की धुन बजाकर दो दिवसीय लाखामंडल महोत्सव की शुरूआत की गई। उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर व इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा, जिसे सुनकर युवा झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

जौनसार बावर क्षेत्र विकास समिति के तत्वावधान में खत बौंदूर के सौजन्य से लाखामंडल में दो दिवसीय लाखामंडल महोत्सव की शुरूआत हुई। बाॅलीवुड सिंगर पवनदीप राजन ने खूब धमाल मचाया और श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा लोक कलाकार मनोज सागर, अनूप चांगटा, गढ़वाली लोक गायक सूरज शाह ने जौनसारी-गढ़वाली व हिमाचली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कुमाऊं के लोक प्रिय दल ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों से संस्कृतियों का आदान-प्रदान होता है। समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक गीता राम गौड़ ने बताया कि वह पिछले बीस साल से महोत्सव का आयोजन करके जौनसार बावर क्षेत्र की संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर पंडित संतोष खंडूरी, लोकेश बड़ोनी, विजय सिंह, सरदार सिंह चौहान, मुकेश पंवार, सुशील गौड़, अनिल गौड़, प्रीतम सिंह चैहान, कृपाराम भट्ट, नितेष, खुशीराम पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed