फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shyamlal Guruji murder case: accused couple first ate food at Kumbh and then tasted langar in Amritsar

श्यामलाल गुरुजी हत्याकांड: आरोपी दंपती ने पहले कुंभ में खाया भंडारा फिर अमृतसर में चखा लंगर, ये था पूरा प्लान

Sat, 01 Mar 2025 03:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Mar 2025 03:50 PM IST
सार

श्यामलाल गुरुजी के हत्यारोपी गीता और उसके पति हिमांशु चौधरी को पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। गीता के श्यामलाल से संबंध थे। इन्हीं के चलते वह अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे मांग रही थी। बुजुर्ग श्यामलाल को जब इसकी भनक लगी तो वह चिल्लाने लगे। इसके बाद दोनों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को अगले दिन कई हिस्सों में काटकर प्लास्टिक के बोरे में रख दिया। वहां से रिश्तेदारों के माध्यम से उसे नहर में फेंककर ठिकाने लगा दिया।

विज्ञापन
Shyamlal Guruji murder case: accused couple first ate food at Kumbh and then tasted langar in Amritsar
आरोपी दंपती गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्यामलाल गुरुजी हत्याकांड में आरोपी दंपती के पास रहने और खाने के लिए ज्यादा रुपये नहीं थे। ऐसे में उन्होंने छिपने के लिए ऐसी जगह चुनी जहां पर उनके कम से कम रुपये लगें। दोनों ने पहले कुंभ क्षेत्र में पनाह ली और भंडारों में खाना खाया। जब कुंभ समाप्त हो गया तो वह अमृतसर पहुंच गए। यहां सराय में ठिकाना बनाया और स्वर्ण मंदिर में लंगर चखा। लेकिन, अगले ही दिन पुलिस पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दरअसल, रुपयों की कमी के चलते ही दोनों ने श्यामलाल को ब्लैकमेल करने का षड्यंत्र रचा था। ऐसे में जब उनकी हत्या कर दी तो छिपने के लिए ठिकाने तलाशने लगे। दोनों आरोपी चार फरवरी को देहरादून से निकले और जयपुर पहुंचे। यहां एक धर्मशाला में पनाह ली और आसपास के मंदिरों में खाना खाकर दिन गुजारे। दोनों को पता चला कि महाकुंभ में करोड़ों की भीड़ है तो पकड़े नहीं जाएंगे। गत 10 फरवरी को दोनों महाकुंभ क्षेत्र पहुंच गए।

विज्ञापन

महाकुंभ में दोनों के न के बराबर रुपये खर्च हुए
यहां दोनों निशुल्क पंडालों में ठहरे और नित चलने वाले भंडारों में खाना खाया। महाकुंभ में दोनों के न के बराबर रुपये खर्च हुए। इसके बाद गत 25 फरवरी को महाकुंभ से निकलकर अमृतसर पहुंच गए। यहां एक सराय में 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कमरा लिया और स्वर्ण मंदिर में भंडारा चखने लगे। यहां सिर्फ एक ही दिन ठहरे थे कि पुलिस पहुंच गई।

ये भी पढ़ें...श्यामलाल गुरुजी हत्याकांड: आरोपी दंपती गिरफ्तार, बनाई अश्लील वीडियो, पहले मारा फिर शव को काटकर कट्टे में भरा

बेटी को छोड़ दिया नानी के पास

आरोपी गीता की बेटी उसके साथ रहती थी। ऐसे में जब दोनों देहरादून से भागे तो इससे पहले ही अपनी बेटी को देवबंद मायके में छोड़ दिया। पकड़े जाने के बाद गीता तमाम तरह के बहाने बना पुलिस को टाल रही थी, लेकिन एकाएक हिमांशु चौधरी पुलिस के सामने टूट गया और अब तक की सारी कहानी उगल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed