फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shruti hasan in fear

खूबसूरत श्रुति हसन को शराबी ने किया परेशान

Thu, 12 Jun 2014 10:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jun 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
shruti hasan in fear

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हसन देहरादून के होटल में उनके बगल के कमरे में ठहरे व्यक्ति के चलते परेशान हो गईं। घटना देर रात की है। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


श्रुति हसन इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में देहरादून में हैं। शराब के नशे में बगल के कमरे में ठहरे व्यक्ति ने श्रुति के कमरे का दरवाजा खटखटा दिया।

उसकी हालत देखकर श्रुति घबरा गई और पुलिस को फोन कर दिया। बाद में दरवाजा खटखटाने वाले ने माफी मांगी तो मामला रफादफा हो गया।

गेट पर शराबी को देख घबरा गई श्रुति

shruti hasan in fear

अभिनेत्री श्रुति हसन इन दिनों तिग्मांशू धूलिया की फिल्म यारा की शूटिंग के सिलसिले में दून आई हैं। पिछले दो दिनों से फिल्म की शूटिंग यहां की जा रही है।

फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार और दूसरा स्टाफ भी आया है। जिस होटल में श्रुति हसन रुकी हैं उसी में उनके कमरे के बगल में एक व्यापारी ठहरा है।

देर रात व्यापारी अपने कमरे पर आया तो उसका दरवाजा अंदर से लॉक मिला। ऐसे में मदद के लिए उसने श्रुति के कमरे का दरवाजा खटखटा दिया। श्रुति ने दरवाजा खोला तो व्यापारी को शराब के नशे में देख घबरा गईं।

उन्होंने अपने यूनिट के सदस्यों को फोन कर दिया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांफी मांगने पर श्रुत‌ि ने कर द‌िया माफ

shruti hasan in fear

आनन-फानन में फिल्म यूनिट के सदस्य मौके पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने वाले से बातचीत की गई तो मालूम चला कि उसके कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक हो गया है।

उसने मदद के उद्देश्य से श्रुति के कमरे का दरवाजा खटखटा दिया था। देर रात एक महिला को परेशान करने का एहसास होने पर उसने माफी मांग ली।

इस बीच राजपुर थाने के एसओ राजेश शाह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन व्यापारी के माफी मांगने के बाद मामले को रफादफा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed