फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shree Anna Millet Festival 2023: Union Minister Kailash Chaudhary attend program

Shree Anna Festival 2023: केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश बोले- युवा मोटे अनाज की खेती करें तो कमा सकते हैं लाखों

Sun, 14 May 2023 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 May 2023 10:57 PM IST
सार

महोत्सव के दूसरे दिन भी दूरदराज से आए किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मेले में अलग-अलग विभागों से स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें मिलेट्स को बढ़ावा देने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
Shree Anna Millet Festival 2023: Union Minister Kailash Chaudhary attend program
श्री अन्न (मिलेट्स) महोत्सव 2023 में केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजकल के युवा सिर्फ नौकरी करना चाहते हैं, किसानी की तरफ ध्यान नहीं देते। ऐसा नहीं है कि किसानी में अच्छी पैदावार नहीं है। युवा अगर नई तकनीक से मोटे अनाज की खेती करता है तो साल में 80 लाख या एक करोड़ तक कमा सकता है। विभिन्न बीमारियों के बचाव में फायदेमंद मोटे अनाज से बिस्किट से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ भी बनने लगे हैं।

विज्ञापन


रविवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया परिसर में श्री अन्न (मिलेट्स) महोत्सव 2023 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने यह बात कही। महोत्सव के दूसरे दिन भी दूरदराज से आए किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मेले में अलग-अलग विभागों से स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें मिलेट्स को बढ़ावा देने की बात की जा रही है। यह नहीं कार्यक्रम में खेती, किसानी और बागवानी से जुड़े विभिन्न तकनीकी उपकरणों के स्टॉल भी लगाए गए।
विज्ञापन


PM Modi Government 9 Years: देशभर में 10 लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


नेचुरल खेती को देना होगा बढ़ावा
कैलाश जोशी ने कहा कि पहले मोटे अनाज का नाम आते ही लोग सोचते थे कि मोटा अनाज खाने से मोटे हो जाएंगे, लेकिन आज डॉक्टर भी मोटे अनाज पर जोर देते हैं, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केमिकल से मुक्ति के लिए नेचुरल खेती को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में सभी पंचायत नेचुरल खेती से जुड़ जाएंगी।

पांच गुना तक बढ़ चुका कृषि का बजट
कैलाश चौधरी ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले तक कृषि का बजट अधिकतम 23 हजार करोड़ के आसपास रहा, लेकिन आज कृषि का बजट एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा किसानों की छवि बदलनी होगी। अबतक कहानियों और फोटो में किसान की जो इमेज दिखाई गई है उसमें एक गांव में किसान रहता था वह बहुत गरीब था। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से किसानों की आमदनी भी बढ़ी है।

हिमालयी उत्पाद की करनी होगी ब्रांडिंग
उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्री अन्न हमारे उत्तराखंड की परंपरा खेती में है। आज स्वयं सहायता समूह की तमाम महिलाएं भी इससे जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में स्टेट मिलेट मिशन के तहत 73 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन में गहत व काला भट्ट फसल के सत्यापित बीज के प्रयोग की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध भी किया।वहीं, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पूरी दुनिया में मोटे अनाज को बढ़ावा सिर्फ हिंदुस्तान ने दिया है। उन्होंने कहा कि हिमालय के उत्पाद की भी ब्रांडिंग करनी होगी। यह उत्पाद लाखों बीमारियों को ठीक करने में कारगर है।

झंगोरा की खीर, मंडवे की रोटी आ रही पसंद
मेले में लगे स्टॉल में लोगों ने बताया कि मोटे अनाज में ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू से बनी हुई खाद्य सामग्री फायदेमंद होने के साथ खासी पसंद की जा रही है। वहीं, एलोवेरा खीर, पहाड़ी मोमोज, झंगोरा का पुलाव, कंगनी से बनी ठंडाई, झंगोरा की खीर, मंडवे की रोटी, कोदू के नूडल्स, खांड के लड्डू का लोगों को पसंद आ रहे हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कृषि सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निदेशक गौरी शंकर, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, जोगेंद्र पुंडीर, चौधरी अजीत सिंह, सुरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed