{"_id":"bd574d59290a590cec4cb8e995d988c0","slug":"showroom-ban-for-sell-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिवाली निकलेगा इन शोरूमों का 'दीवाला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिवाली निकलेगा इन शोरूमों का 'दीवाला'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 27 Oct 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के तीन वाहन शोरूम के दस्तावेजों में खामियां मिलने पर आरटीओ ने नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के लिए ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इस दौरान यह शोरूम इस वाहन नहीं बेच पाएंगे। शनिवार को छापा पड़ते ही वाहन शोरूमों में हड़कंप मच गया। दिवाली के मौके पर वाहन शोरूमों के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
दस्तावेजों में गड़बड़ी
आरटीओ को शिकायत मिली थी कि मोहब्बेवाला में स्थित भगत फोर्ड, फॉक्सवैगन, मैसर्स केटीएम स्टोर (बजाज बाइक शोरूम) और हरिद्वार बाईपास स्थित प्रीमियर मोटर्स (महिंद्रा एंड महिंद्रा) में दस्तावेजों में गड़बड़ी है। शोरूम वाहनों को ब्लैक में भी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
फार्म-19 नहीं दिखा सके
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले भगत फोर्ड में छापा मारा। जांच में पता चला कि यहां ट्रेड सर्टिफिकेट के मानक से ज्यादा वाहन बेचे जा रहे थे। केटीम के कर्मचारी ट्रेड सर्टिफिकेट और फार्म-19 नहीं दिखा सके। फॉक्सवैगन के शोरूम में भी दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई। जबकि प्रीमियर मोटर्स में दस्तावेज सही पाए गए। आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। शिकायतों की पुष्टी होने पर कार्रवाई की गई।
गाड़ी के लिए करना होगा इंतजार
जिन लोगों ने आगामी सप्ताह के लिए इन शोरूम से कार या बाइक बुक कराई थी, उनको अब कुछ और इंतजार करना होगा। वहीं, त्योहारी सीजन में हुई इस कार्रवाई के कारण वाहन शोरूमों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। इन दिनों वाहनों की बिक्री सबसे अधिक होती है, लेकिन यह शोरूम एक भी गाड़ी नहीं बेच पाएंगे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी के अनुसार एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न मिलने पर ट्रेड सर्टिफिकेट निरस्त कर दिया जाएगा।
क्या है ट्रेड सर्टिफिकेट
हर वाहन शोरूम ट्रेड सर्टिफिकेट के लिए आरटीओ में आवेदन करता है। किसी शोरूम को एक दिन में दस वाहन बेचने का मिलता है तो किसी को बीस वाहन बेचने का ट्रेड सर्टिफिकेट मिलता है। भगत फोर्ड शोरूम को एक दिन में दस वाहन बेचने की अनुमति थी, लेकिन इसका उल्लंघन हो रहा था।