फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shortage of drinking water

यहां पानी के लिए मच रही हाहाकार

Fri, 15 Nov 2013 04:48 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Nov 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
shortage of drinking water

देहरादून में टिहरी विस्थापित क्षेत्र जल संस्थान के लिए सिरदर्द बन गए हैं। यहां लगातार गहराते पेयजल किल्लत से पार पाना अब मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं की भीड़
कार्यालय में जहां शिकायतकर्ताओं की भीड़ लगी रहती है वहीं विभाग जमीन न मिलने का रोना रो रहा है। देहराखास, बंजारावाला सहित आसपास के कई क्षेत्रों में जब टिहरी विस्थापितों को जमीन मिली तो अधिकतर ने अपने प्लाट बेच दिए।
विज्ञापन


पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यहां प्रॉपर्टी डीलरों ने यहां धड़ल्ले से फ्लैट बना दिए। धीरे-धीरे यहां की आबादी बढ़ती चली गई। हालांकि पूर्व में पुनर्वास टिहरी बांध विभाग की ओर से यहां लोगों के लिए पेयजल व्यवस्था की गई थी लेकिन तब कम आबादी थी।


उसी के अनुसार ट्यूबवेल और टैंक बनाए गए थे। तब पाइप लाइन भी छोटी डाली गई थी। इस बीच आबादी बढ़ी तो पेयजल संकट गहराने लगा और लोगों की शिकायतें भी बढ़ने लगीं।

पानी देने से साफ मना
यहां स्थिति तब विकट हो गई जब टिहरी विस्थापितों ने अन्य लोगों को अपना पानी देने से साफ मना कर दिया। ऐसे में इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति संस्थान के लिए चुनौती बन गई है।

पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल

वर्ष 2005 में विभाग की ओर से टिहरी विस्थापित क्षेत्रों में पानी का ट्यूबवेल लगा और टैंक बनाकर जल संस्थान को हैंडओवर कर दिया गया। इसके बाद की जिम्मेदारी संस्थान की ही है। तब कम आबादी के अनुसार पेयजल आपूर्ति कराई गई थी। लोग पानी न मिलने की शिकायत लेकर अक्सर यहां आ जाते हैं। हमने भी जल संस्थान से बात की है। उनकी ओर से जल्दी कोई उपाय निकाले जाने का आश्वासन मिला है।
- एसएस पटवाल, वरिष्ठ अभियंता

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed