{"_id":"7bba533e09c59cf85d283de6e9efd3a5","slug":"shooting-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाजी में भावेश और निशा ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाजी में भावेश और निशा ने बनाई बढ़त
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Sep 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में जिला स्तरीय एयर गन निशानेबाजी प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हरजोत सिंह, भावेश शेखावत और विनेश रावत ने बढ़त बनाने में सफलता प्राप्त की। महिला वर्ग में निशा राणा पहले स्थान पर बढ़त बनाने में सफल रही। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान मझौन में प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।
पहले दिन पुरुष वर्ग की एयर पिस्टल में हरजोत सिंह 369 अंक के साथ पहले स्थान पर बढ़त बनाने में सफल रहे। जसबीर सिंह 360 के साथ दूसरे और वरुण सिंह 349 अंक के तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। पुरुष यूथ वर्ग में 377 अंक के साथ भावेश शेखावत पहले, गौतम इंटरनेशनल स्कूल के शरद शर्मा 370 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
पीप साईड एयर राईफल में विनेश रावत 372 अंक के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं। महिला वर्ग की एयर पिस्टल में निशा राणा 366 अंक के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं। इस अवसर पर शिखा राणा, रोशन सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह राणा, राजपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन