फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shocking reason behind lawyer murder in kotdwar

बदमाशों ने सिर्फ इसलिए कर डाला वकील का मर्डर, मौत के बाद खुले कई राज

Thu, 14 Sep 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 14 Sep 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
shocking reason behind lawyer murder in kotdwar

कोटद्वार में वकील की हत्या ने सनसनी फैला दी। कात‌िल तो मर्डर के बाद फरार हो गए, लेक‌िन मौत के बाद कई राज सामने आए हैं। बदमाशों ने ज‌िस वजह से वकील की हत्या की जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में खासी दिलचस्पी रखने वाले वकील सुशील रघुवंशी भूमाफिया के निशाने पर थे। सूत्रों की मानें तो अब भी तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट में उनके कई मामले लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन


कई मामलों में वह खुद शिकायतकर्ता भी हैं। उन्होंने गलत तरीके से की गई रजिस्ट्री और भूमि खरीद-फरोख्त मामलों की शिकायत राजस्व अधिकारियों के यहां की थी। कई सूचनाएं उन्होंने सूचना के अधिकार से भी हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

shocking reason behind lawyer murder in kotdwar

​इससे उनके कई दुश्मन बन गए थे। अनुसूचित जाति की जमीनों को गैरकानूनी तरीके से खरीदने बेचने के मामलों में वह कई लोगों की पैरवी भी कर रहे थे। वकालत में आने से पहले सुशील रघुवंशी पुलिस के रेडियो आपरेटर पद पर कार्यरत थे। वहां से वीआरएस लेने के बाद उन्होंने कोटद्वार में वकालत शुरू की थी।

हत्याकांड की सूचना मिलते ही कोटद्वार पहुंचे एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें दिशा-निर्देश दिए। बताया कि पुलिस की एक टीम गठित कर तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट में चल रहे मामलों का अध्ययन करेगी।

यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने कितने लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थी और सूचना के अधिकार में कितने लोगों की सूचनाएं हासिल की थी। एसएसपी का कहना है कि अभी परिजनों से बात नहीं हुई है। वह खुद भी उनसे बात करेंगे। हर एंगल पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed