{"_id":"5ab0d3574f1c1b92778b65d2","slug":"shocking-love-story-of-laksar-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब इश्क: एक प्रेमी ने भागने से मना किया तो दूसरे के साथ चली गई प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब इश्क: एक प्रेमी ने भागने से मना किया तो दूसरे के साथ चली गई प्रेमिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(ब्यूरो)
Updated Wed, 21 Mar 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रेमी ने साथ ले जाने से मना किया तो किशोरी अपने दूसरे प्रेमी के साथ चली गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब किशोरी के एक प्रेमी को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी एक युवक का गांव की ही एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा होने पर परिजनों ने किशोरी पर सख्ती कर उसका घर से निकलना बंद कर दिया।
विज्ञापन
इस पर किशोरी ने अपने प्रेमी को फोन कर उसके साथ घर के भाग जाने के लिए दबाव बनाया लेकिन उसने किशोरी को मना कर दिया।
किशोरी दूसरे युवक के साथ चली गई
डेमो इमेज
इसके बावजूद किशोरी मौका पाकर घर से निकल गई तथा रायसी पहुंच गई। इसके बाद उसने किसी दूसरे युवक को फोन कर उसे रायसी बुला लिया तथा इसके बाद किशोरी दूसरे युवक के साथ चली गई।
इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी कोई अता पता नहीं चल सका। बाद में किशोरी के परिजनों ने इस बारे में लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया।
कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि किशोरी के किसी युवक के साथ जाने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।